दो बाइक चोर गिरफ्तार

Published at :03 Mar 2017 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
दो बाइक चोर गिरफ्तार

सीतामढ़ी : नगर थाने की पुलिस ने बाइक चोरों के विरुद्ध साइलेंट ऑपरेशन में अब तक चोरी की दो बाइक के साथ दो युवक को बरामद करने में सफलता पायी है. इसमें गिरोह का मास्टरमाइंड सुदर्शन कुमार(18 वर्ष) गृहरक्षक गणेश साह का पुत्र निकला. वह पुनौरा गांव का रहनेवाला है. गणेश राय फिलवक्त नगर थाना […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : नगर थाने की पुलिस ने बाइक चोरों के विरुद्ध साइलेंट ऑपरेशन में अब तक चोरी की दो बाइक के साथ दो युवक को बरामद करने में सफलता पायी है.

इसमें गिरोह का मास्टरमाइंड सुदर्शन कुमार(18 वर्ष) गृहरक्षक गणेश साह का पुत्र निकला. वह पुनौरा गांव का रहनेवाला है. गणेश राय फिलवक्त नगर थाना में वायरलेस कक्ष में ड्यूटी करता है. वहीं पकड़ा गया दूसरा युवक नीलेश कुमार उर्फ छोटू बाजपट्टी थाना के महम्मदपुर गांव निवासी अशोक यादव का पुत्र है. नगर थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि विगत दिनों बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच गिरोह को दबोचने के लिए कार्रवाई चल रही थी.
अलग-अलग जगहों से पुलिस टीम के साथ छापेमारी की जा रही थी. इसी क्रम में गृहरक्षक गणेश साह का पुत्र सुदर्शन कुमार गोशाला चौक के पास पकड़ लिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन