गीता, सुनीता व बरती देवी पंच निर्वाचित

Published at :03 Mar 2017 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
गीता, सुनीता व बरती देवी पंच निर्वाचित

मतगणना. विभिन्न पंचायतों के उपचुनाव का परिणाम घोषित, कहीं खुशी कहीं गम सीतामढ़ी : जिले के विभिन्न प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में रिक्त पड़े पदों पर हुए चुनाव का परिणाम सामने आने लगे हैं. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विभिन्न प्रखंड के पंचायतों में गत 28 फरवरी को उपचुनाव संपन्न हुआ था. परिणाम सामने […]

विज्ञापन

मतगणना. विभिन्न पंचायतों के उपचुनाव का परिणाम घोषित, कहीं खुशी कहीं गम

सीतामढ़ी : जिले के विभिन्न प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में रिक्त पड़े पदों पर हुए चुनाव का परिणाम सामने आने लगे हैं. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विभिन्न प्रखंड के पंचायतों में गत 28 फरवरी को उपचुनाव संपन्न हुआ था. परिणाम सामने आने के बाद से कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल दिखने लगा. विजयी प्रत्याशियों को समर्थकों द्वारा फूल माना के साथ हीं रंग व गुलाल लगा कर जीत की बधाई दी गयी. वहीं पराजित प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ मायूस होकर अपने-अपने घर लौट गये. गुरुवार को मतगणना के बाद जो परिणाम सामने आये हैं, वो इस प्रकार है :-
डुमरा : राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर डुमरा प्रखंड में गत 28 फरवरी को संपन्न पंचायत उपचुनाव को लेकर गुरुवार को मतगणना का कार्य संपन्न हो गया, जिसमें पंच के रिक्त 21 पदों पर मतगणना कर विजयी अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया. बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मतगणना को लेकर चार टेबल का गठन किया गया था. बताया गया कि कुम्हरा विशनपुर के वार्ड संख्या 4 से श्रीनारायण पटेल, आठ से सुनीता देवी व 12 से गीता देवी, पंच पद पर निर्वाचित हुए. इसी तरह लगमा के वार्ड 17 से बरती देवी, मेहसौल पूर्वी के वार्ड सात से जयबुल खातून, माधोपुर रौशन के वार्ड नौ से असगरी खातून, मुरादपुर वार्ड 14 से संजय मंडल, मेहसौल पश्चिमी वार्ड आठ से इंदु देवी, मेहसौल गोट वार्ड तीन से सोनी देवी, मथौरा वार्ड एक से बिलट राय, मिर्जापुर वार्ड 14 से मो जमाल, बेरबास वार्ड 10 से मुखिया देवी, रामपुर परोड़ी दो से चंद्रकला देवी, छह से छेदी साह, सात से सुरतिया देवी, आठ से रोजा खातून व हरिछपरा के वार्ड सात से मनकी देवी, आठ से कांति देवी व नौ से शैल देवी पंच पद पर निर्वाचित हुई.
रीगा : प्रखंड क्षेत्र में पंचायत उप चुनाव का मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. रिगा प्रथम पंचायत क्षेत्र संख्या 4 से पंचायत समिति सदस्य पद पर बदरुल खातून 594 मत पाकर 108 मतों से जीत दर्ज किया. वहीं, ललिता गुप्ता को 488, पवन देवी को 461, अंजना देवी को 388 व सुनैना देवी को 58 मत मिले. सिरौली प्रथम पंचायत के वार्ड नंबर तीन से प्रियंका देवी दो मत से पंच बनी है. सिरौली द्वितीय पंचायत के वार्ड नंबर चार से बनारसी देवी 143 मत से विजयी घोषित होकर पंच बनी है. बीडीओ अशोक कुमार व आपूर्ति पदाधिकारी विकास रंजन के नेतृत्व में मतगणना संपन्न हुआ.
रून्नीसैदपुर : प्रखंड के प्रेमनगर, बघारी व महेशाफरकपुर पंचायत के पंच सदस्य के एक-एक पद के लिए हुये मतदान की मतगणना गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सामुदायिक भवन में संपन्न हुई.
बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी नीरज आनंद ने मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा करते हुए विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिया. बताया, प्रेमनगर पंचायत के वार्ड संख्या 15 के पंच सदस्य पद पर धनवंती देवी को कुल 51 मतों के अंतर से विजयी घोषित किया गया. चुनाव मैदान में डटे कुल दो उम्मीदवारों में धनवंती देवी को 182 मत मिले जबकि निकटतम प्रत्याशी राजकुमार को 131 मत प्राप्त हुआ. डाले गये कुल 315 मतों में प्रतिक्षेपित मतों की कुल संख्या दो थी. कुल 313 मत विधिमान्य घोषित किये गये. बघारी पंचायत के वार्ड संख्या 10 के पंच सदस्य पद के लिए मनजुला देवी को 63 मतों के अंतर से निर्वाचित घोषित किया गया.
चुनाव मैदान में डटे कुल दो उम्मीदवारों में मनजुला देवी को 134 मत प्राप्त हुआ, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी धनमंती देवी को मात्र 71 मतों पर संतोष करना पड़ा. डाले गये कुल 208 मतों में प्रतिक्षेपित मतों की संख्या तीन पायी गयी. वहीं, कुल 205 मतों को विधिमान्य घोषित किया गया. महेशाफरकपुर पंचायत के वार्ड संख्या तीन के पंच सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में डटे कुल दो उम्मीदवारों में इंदल मांझी को 18 मतों के अंतर से निर्वाचित घोषित किया गया. इंदल मांझी को कुल 125 मत प्राप्त हुआ जबकि दूसरे प्रत्याशी लालवंती देवी को मात्र 107 मतों पर संतोष करना पड़ा. डाले गये 234 मतों में प्रतिक्षेपित मतों की संख्या दो पायी गयी. कुल 232 मत पत्रों को विधिमान्य घोषित किया गया.
सुप्पी : प्रखंड क्षेत्र के चार पंचायतो में चार बूथ पर पंचायत उपचुनाव की मतगणना गुरूवार को पूरी हो गयी. पंच पद के लिए मनियारी वार्ड नंबर 13 से सुकरतिया देवी, अख्ता उत्तरी वार्ड तीन से रंभा देवी, हरपुर पिपरा वार्ड नौ से शारदा देवी व घरवाड़ा वार्ड नंबर सात से मंतोष राय निर्वाचित घोषित किये गये हैं. इसकी घोषणा बीडीओ सह उपनिर्वाची पदाधिकारी अंजना कुमारी ने की.
सोनबरसा : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रशिक्षण भवन में बुधवार को पंचायत उप चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. बीडीओ सह उप निर्वाचन पदाधिकारी कामिनी देवी ने बताया कि भलुआहा पंचायत के वार्ड नंबर सात से कौशल्या देवी को 141 व एतवरिया देवी को 99 मत प्राप्त हुआ. पुरंदाहा राजबाड़ा पश्चिमी पंचायत के वार्ड छह से निरसी देवी को 212 व इंद्रकला देवी को 107 मत मिले.
इंदरवा पंचायत के वार्ड नंबर पांव से फूलो देवी को 145 व मरनी देवी को 143 मत प्राप्त हुआ. इसी प्रकार विष्णुपुर गोनाही पंचायत के वार्ड नंबर 13 से सुशीला देवी को 89 मत तो रामाशीष ठाकुर को 82 मत प्राप्त हुआ. सभी विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दे दी गयी है. मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार, पीओ कृपाशंकर झा व थानाध्यक्ष फूलदेव चौधरी समेत अन्य मौजूद थे.
सुरसंड : स्थानीय सरयू उच्च विद्यालय में गुरुवार को पंच पद के लिए विभिन्न पंचायतों में 10 स्थानों पर संपन्न पंचायत उप चुनाव के मतों की गिनती के बाद परिणाम घोषित किया गया. बीडीओ सह उपनिर्वाचन पदाधिकारी अजीत कुमार ने निर्वाचित पंचों को प्रमाण पत्र दिया. बताया गया कि करड़वाना पंचायत के वार्ड नंबर चार से कमींद्र राम व वार्ड नंबर 12 से सुलेखा देवी निर्वाची घोषित की गयी.
इस प्रकार मलाही वार्ड दो से सूरज राय, पठनपुरा वार्ड 9 से गीता देवी, सुरसंड पश्चिमी वार्ड पांच से मंजू देवी व वार्ड नंबर 8 से लालो देवी, सुरसंड पूर्वी वार्ड नंबर एक से राजकुमार राउत व वार्ड 13 से कुरैशा खातून एवं श्रीखंडी भिट्ठा पूर्वी वार्ड 13 से सीमा कुमारी व वार्ड 14 से रीता भारती निर्वाचित घोषित की गयी. सभी वार्डों से दो-दो प्रत्याशी नामांकन किया था.
यहां बता दें कि प्रखंड में कुल 28 स्थानों पर चुनाव होना था किंतु 18 स्थानों पर निर्विरोध निर्वाचन होने के चलते 10 स्थानों पर चुनाव हुआ था. विधि व्यवस्था संधारण को बीएओ फारुख आजम, बीपीआरओ परमानंद साह, दारोगा करीमन यादव व परिहार थाना के दारोगा केदार बैठा पुलिस बल के साथ मौजूद थे.
परिहार में मुखिया पद की प्रत्याशी रही निर्मला देवी हार गयीं पंच पद का चुनाव
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन