मांगों को ले माध्यमिक शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Published at :29 Nov 2016 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
मांगों को ले माध्यमिक शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

समान काम के बदले समान वेतन की मांग को ले हड़ताल सीतामढ़ी : समान काम के बदले समान वेतन की मांग की लेकर जहां सोमवार को जिले के माध्यमिक शिक्षक एक दिवसीय हड़ताल पर रहे, वहीं विशाल विरोध रैली निकाल मुख्यालय डुमरा स्थित समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया. इस दौरान माध्यमिक शिक्षकों ने जहां सरकार […]

विज्ञापन

समान काम के बदले समान वेतन की मांग को ले हड़ताल

सीतामढ़ी : समान काम के बदले समान वेतन की मांग की लेकर जहां सोमवार को जिले के माध्यमिक शिक्षक एक दिवसीय हड़ताल पर रहे, वहीं विशाल विरोध रैली निकाल मुख्यालय डुमरा स्थित समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया. इस दौरान माध्यमिक शिक्षकों ने जहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, वहीं समान काम के लिए समान वेतन देने का नारा बुलंद किया. शिक्षकों ने उच्चतम न्यायालय के न्यामूर्तिद्वय जगदीश सिंह खेहर व एसए बालिया की खंडपीठ द्वारा 26 अक्टूबर 2016 को दिए गए समान काम के लिए समान वेतन संबंधी आदेश का पालन कराने की मांग की.
मुख्यालय डुमरा के एमपी हाईस्कूल से जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, सचिव आलोक रंजन व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव कुमार पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों महिला-पुरुष माध्यमिक शिक्षकों की विरोध रैली निकली. जो शंकर चौक, कुमार चौक व कोर्ट कैम्पस होते हुए समाहरणालय पहुंची. जहां शिक्षकों ने हक के लिए आवाज उठाई. साथ ही शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि समान काम के बदले समान वेतन शिक्षकों की संवैधानिक व नैतिक मांग है. उच्चतम न्यालय ने राज्य सरकारों को संवैधानिक निर्देश दिया था. वहीं कहा था कि हर हाल में राज्य सरकारे इसका पालन करें. बावजूद इसके राज्य सरकार उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन नहीं कर रहीं है. वहीं कहा कि अगर सरकार उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करती है तो बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ आंदोलन जारी रखेगी. मौके पर उमेश कुमार आलोक, एसएन झा, संजीव कुमार ठाकुर, संगीता चौधरी, दबीर अहमद, डा परवीन कुमार, डा निर्मल कुमार, मोहन सिंह, अतुल कुमार, अजीत कुमार, अजय कुमार रंजन, धनंजय कुमार आिद थे़
, रमेश कुमार, अजय रंजन, अरूण कुमार झा, अजीत कुमार पाठक, पंकज कुमार, रजाउर रश्मा, राकेश कुमार, ममता कुमारी, मधुबाला व नुसरत जहां आदि मौजूद थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन