यात्री बस की ठोकर से तीन दुकानें क्षतिग्रस्त

Published at :27 Nov 2016 12:10 AM (IST)
विज्ञापन
यात्री बस की ठोकर से तीन दुकानें क्षतिग्रस्त

सीतामढ़ी : शहर के रघुनाथपुरी मोड़ के पास तेज रफ्तार यात्री बस ने पान व फल समेत तीन दुकानों में ठोकर मार दी. इस घटना में तीनों दुकान क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं तीनों दुकानदार बाल-बाल बच गए. घटना के बाद बस लेकर भाग रहे चालक को पकड़ कर जहां स्थानीय लोगों ने पिटाई की. वहीं […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : शहर के रघुनाथपुरी मोड़ के पास तेज रफ्तार यात्री बस ने पान व फल समेत तीन दुकानों में ठोकर मार दी. इस घटना में तीनों दुकान क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं तीनों दुकानदार बाल-बाल बच गए. घटना के बाद बस लेकर भाग रहे चालक को पकड़ कर जहां स्थानीय लोगों ने पिटाई की. वहीं बस समेत चालक को पुलिस के हवाले कर दिया.

मौके पर पहुंची पुलिस ने मां गायत्री स्टार बस नंबर बीआर06पीडी-7311 को जब्त कर लिया. वहीं चालक को हिरासत में ले लिया. बताया गया है कि उक्त बस सीतामढ़ी से भिट्ठामोड़ जा रही थी.

तेज रफ्तार बस ने रघुनाथपुरी मोड़ के पास सड़क के किनारे स्थित फल दुकानदार मो इशराफिल व मो हबीव तथा पान दुकानदार राजेश कुमार के कटघरे की दुकान में ठोकर मार दी. जिससे तीनों दुकान क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद चालक बस लेकर भाग रहा था.

दो फल व एक पान दुकानों में बस ने मारी ठोकर
आक्रोशितों ने चालक को पीटा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन