दहेजमुक्त समाज का करें निर्माण

Published at :27 Nov 2016 12:09 AM (IST)
विज्ञापन
दहेजमुक्त समाज का करें निर्माण

सीतामढ़ी : ध्वज, पर्यावरण, दहेज-उन्मूलन जन चेतना समिति की बैठक शनिवार को हेलेंस स्कूल के सभागार में प्राचार्या चंदा सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में समिति के अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान तथा पर्यावरण रक्षा के साथ-साथ दहेज जैसे अभिशाप से समाज को मुक्त करने के लिए संकल्प लेने […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : ध्वज, पर्यावरण, दहेज-उन्मूलन जन चेतना समिति की बैठक शनिवार को हेलेंस स्कूल के सभागार में प्राचार्या चंदा सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में समिति के अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान तथा पर्यावरण रक्षा के साथ-साथ दहेज जैसे अभिशाप से समाज को मुक्त करने के लिए संकल्प लेने की जरूरत है. यदि राष्ट्रहित में एकजुट होकर कृतसंकल्पित हो तो अभिशाप मुक्त वातावरण का निर्माण संभव हो सकेगा.

स्कूल के निदेशक संजय सिंह ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हमारे स्वच्छ वातावरण की नींव है.

दहेज जैसे अभिशाप से समाज को मुक्त करने के लिए महिला व पुरुष दोनों वर्ग का एक साथ किया गया सतत प्रयास दहेज मुक्त समाज का निर्माण करेगा. एक पिता होने के नाते मैं स्वयं की ओर से समाज में नैतिक मूल्य स्थापना के लिए दहेज न लूंगा न दूंगा.
प्राचार्या श्रीमती सिन्हा ने समिति के अध्यक्ष को आशान्वित व आश्वस्त किया कि हम सभी आपके इस अभियान में साथ हैं. स्कूल इन ज्वलंत मुद्दों पर भावी युवा पीढ़ी को सजग और सचेत करता रहा है और भविष्य में भी हम सभी सदस्य इसके लिए प्रयासरत रहेंगे. मौके पर स्कूल के सभी कर्मचारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन