आवास सहायक चयनमुक्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Nov 2016 4:29 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरा : कर्त्तव्य पालन में कोताही बरतने व बीडीओ के साथ अमर्यादित व्यवहार को लेकर रून्नीसैदपुर प्रखंड के रामनगर बगाही पंचायत के ग्रामीण आवास सहायक कुंदन कुमार को चयनमुक्त कर दिया गया है. रून्नीसैदपुर बीडीओ की अनुशंसा पर डीडीसी ए रहमान ने यह कार्रवाई की है. बताया गया है कि ग्रामीण आवास सहायक कुंदन कुमार […]
विज्ञापन
डुमरा : कर्त्तव्य पालन में कोताही बरतने व बीडीओ के साथ अमर्यादित व्यवहार को लेकर रून्नीसैदपुर प्रखंड के रामनगर बगाही पंचायत के ग्रामीण आवास सहायक कुंदन कुमार को चयनमुक्त कर दिया गया है.
रून्नीसैदपुर बीडीओ की अनुशंसा पर डीडीसी ए रहमान ने यह कार्रवाई की है. बताया गया है कि ग्रामीण आवास सहायक कुंदन कुमार द्वारा ओडीएफ कार्यों में लापरवाही बरती जा रहीं थी. इस बाबत पूछताछ करने पर कुंदन ने बीडीओ के साथ अमर्यादित व्यवहार किया था. 11 व 12 सितंबर को अनुपस्थित रहने के बावजूद कुंदन ने जबरन अपनी उपस्थिति दर्ज कर ली थी.
17 सितंबर को रून्नीसैदपुर बीडीओ ने ज्ञापांक 3402 के तहत डीडीसी को पत्र भेज कर कुंदन कुमार को चयनमुक्त करने की अनुशंसा की थी. इसके आलोक में डीडीसी ने चार अक्तूबर को ज्ञापांक 1953 के तहत ग्रामीण आवास सहायक से स्पष्टीकरण जारी किया था. बावजूद इसके कुंदन कुमार ने स्पष्टीकरण का जवाब नहीं दिया. लिहाजा डीडीसी ने 17 नवंबर के प्रभाव से चयनमुक्त कर दिया है.
रामनगर बगाही पंचायत का मामला
कर्त्तव्य पालन में कोताही बरतने व बीडीओ के साथ अमर्यादित व्यवहार को लेकर हुई कार्रवाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










