बैंकों से कतार गायब

Published at :18 Nov 2016 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
बैंकों से कतार गायब

अनदेखी. नये आदेश के बाद नोट बदलने की रफ्तार थमी सीतामढ़ी : गुरुवार को शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के बैंकों से भी लंबी-लंबी कतारें अचानक गायब हो गयी. बैंकों में पिछले कुछ दिनों के अपेक्षा स्थिति सामान्य सा देखने को मिला. विभिन्न बैंक प्रबंधकों से हुई बातचीत से जो बातें सामने आयीं, उसके अनुसार सरकार […]

विज्ञापन

अनदेखी. नये आदेश के बाद नोट बदलने की रफ्तार थमी

सीतामढ़ी : गुरुवार को शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के बैंकों से भी लंबी-लंबी कतारें अचानक गायब हो गयी. बैंकों में पिछले कुछ दिनों के अपेक्षा स्थिति सामान्य सा देखने को मिला. विभिन्न बैंक प्रबंधकों से हुई बातचीत से जो बातें सामने आयीं, उसके अनुसार सरकार के नये आदेश को लागू करते ही अचानक बैंक में लगने वाली लंबी-लंबी कतार खत्म हो गयी है. हालांकि कैश की किल्लत के चलते पिछले तीन दिनों से अधिकांश बैंकों द्वारा नोट बदलने की इजाजत नहीं दी जा रही है.
एसबीआइ बैंक व आइडीबीआइ बैंक समेत कुछ अन्य बैंकों द्वारा गुरुवार को भी रुपये एक्सचेंज किये गये, लेकिन काफी कम मात्रा में. बैंक ऑफ बड़ौदा, इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, आइडीबीआइ बैंक, आइसीआइसीआइ बैंक, एचडीएफसी बैंक व एक्सिस बैंक समेत अन्य बैंकों द्वारा पिछले तीन दिनों से नोट एक्सचेंज नहीं किया जा रहा है, जिससे पुराने नोटों को गलत तरीके से बदलवाकर कैश कराने वालों के सामने आफत सी आ गयी है. सामान्य दिनों के अपेक्षा थोड़ी भीड़ अधिक थी, लेकिन बैंक कर्मी अधिक दबाव में नहीं थे.
कैश की उपलब्धता के आधार पर दिया गया भुगतान : आइडीबीआइ बैंक प्रबंधक अशोक कुमार, एसबीआइ बैंक प्रबंधक अजित कुमार झा व बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक गुंजेश कुमार ने बताया कि बैंक संचालन में पुलिस काफी सराहनीय योगदान दे रहे हैं. बैंकों द्वारा कैश की उपलब्धता के आधार पर ग्राहकों को रुपये की निकासी करने दिया जा रहा है.
आइडीबीआइ बैंक प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार को उन्होंने अपने ग्राहकों को दो-दो हजार रुपये दिये, लेकिन गुरुवार को कैश उपलब्ध रहने के कारण 10 हजार रुपये तक भी दिये गये. बताया कि सुबह में करीब एक लाख रुपये एक्सचेंज भी किये गये. वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा से अग्रणी प्रबंधक गंजेश कुमार ने बताया कि कैश की अभी भी कमी है. उनके बैंक से अन्य 10 बैंक भी कनेक्ट है. सभी बैंकों में कैश की उपलब्धता के हिसाब से ग्राहकों को रुपये की निकासी करने की छूट दी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन