बैंक में मशक्कत और एमटीम बंद

पुपरी : पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा पुराने 500 व 1000 रूपये के नोट पर रोक रोक लगाये जाने के बाद पैसे जमा व निकासी को लगातार लोगों की परेशानी बनी हुई है. बुधवार को आज सातवें नगर के विभिन्न बैंक शाखाओं पर ग्राहकों की की लंबी कतार देखी गयी. नोट बदलने की होड़ में सुबह […]
पुपरी : पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा पुराने 500 व 1000 रूपये के नोट पर रोक रोक लगाये जाने के बाद पैसे जमा व निकासी को लगातार लोगों की परेशानी बनी हुई है. बुधवार को आज सातवें नगर के विभिन्न बैंक शाखाओं पर ग्राहकों की की लंबी कतार देखी गयी. नोट बदलने की होड़ में सुबह आठ बजे से हीं लोग शहर से गांव स्थित बैंक के शाखाओं पर शाम तक डटे रहे. हालांकि कहीं लोगों को बैंक से पैसे मिले तो कहीं से मायूस होकर लौटना पड़ा. भीड़ को लेकर बैंक कर्मियों की परेशानी भी बढ़ी हुई है. एक कर्मी ने बताया कि नाश्ता करने तक का समय नहीं मिलता है. लोगों की परेशानी देख तक वे भी दु:खी हैं, पर कैश के अभाव में वे कुछ कर भी नहीं पा रहे हैं.
वहीं, कई एटीएम के आगे सुबह से हीं लोगों की लाइन लगी रही, पर जब कैश डालने नहीं कोई आया और न एटीम खुला. दोपहर तक इंतजार के बाद लोग मायूस हो कर वहां से लौट गये. लाइन में लगे चन्दन कुणाल, गोविंद, पंकज, श्याम बाबू, कौशल्या, निर्मला, छोटी व मरनी समेत अन्य ने बताया कि लंबी लाइन में लग कर किसी तरह पैसा जमा तो कर दिये पर निकासी के लिए काफी मशक्कत करना पड़ रहा है. पैसा मिलेगा कि नहीं यह कहना मुश्किल है. वहीं, सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी बैंक शाखाओं पर पुलिस बल की तैनाती देखी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










