ग्राहकों को 500 तो कहीं 2000 मिला

Published at :17 Nov 2016 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
ग्राहकों को 500 तो कहीं 2000 मिला

बोखड़ा : प्रखंड के बैंकों मे पर्याप्त पैसे उपलब्ध नहीं रहने के चलते खाताधारियों को काफी परेशानी हो रही है. खाता में राशि रहते हुए भुगतान नहीं हो पा रहा है. ऐसे स्थिति में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. महज हजार-दो हजार के लिए दिन भर लाइन में लगना पड़ता है. बुधवर को […]

विज्ञापन

बोखड़ा : प्रखंड के बैंकों मे पर्याप्त पैसे उपलब्ध नहीं रहने के चलते खाताधारियों को काफी परेशानी हो रही है. खाता में राशि रहते हुए भुगतान नहीं हो पा रहा है. ऐसे स्थिति में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. महज हजार-दो हजार के लिए दिन भर लाइन में लगना पड़ता है. बुधवर को एसबीआइ ग्राहक केंद्र, खड़क के कर्मी बोर्ड लगा कर प्रति खाताधारी 500 रूपये दिये जा रहे थे. पूछने पर संचालक मो मजीबुल ने बताया कि छह हजार खाताधारी के एवज में वितरण को मात्र पचास हजार मिला है.

काम चलाने के लिए इतना पैसा दिया जा रहा है. अधिक राशि मुहैया होने पर अधिक भुगतान किया जायेगा. वहीं, उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में नियम को ताक पर रख प्रति ग्राहक मात्र दो हजार दिये जा रहे थे. इस बावत प्रबंधक विजय कुमार ने बताया 15 हजार खाताधारी के एवज में वितरण को मात्र दो लाख पचास हजार मिला है. लाइन में लगे सभी ग्राहक को कुछ न कुछ राशि प्राप्त हो जाय इसी सोंच के तहत दो हजार प्रति ग्राहक वितरण किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन