बाजितपुर में लगा मेला

सीतामढ़ी : डुमरा प्रखंड के बाजितपुर गांव में बुधवार को भव्य महावीरी झंडोत्सव सह मेला का आयोजन किया गया. मेला में 60 फीट का बना झंडा आकर्षण का केंद्र बना रहा है. झंडा देखने के लिए दूर-दराज के लोग पहुंचे थे. रैन पर ‘जय-शिव, जय हो…, आसेर लड्डू सवासेर पिपा, सेहो चढ़े माहवीर जी के’ […]
सीतामढ़ी : डुमरा प्रखंड के बाजितपुर गांव में बुधवार को भव्य महावीरी झंडोत्सव सह मेला का आयोजन किया गया. मेला में 60 फीट का बना झंडा आकर्षण का केंद्र बना रहा है. झंडा देखने के लिए दूर-दराज के लोग पहुंचे थे. रैन पर ‘जय-शिव, जय हो…, आसेर लड्डू सवासेर पिपा, सेहो चढ़े माहवीर जी के’ के धुन पर परंपारिक हथियार से लैस खिलाड़ियों द्वारा तरह-तरह के करतब दिखाये जा रहे थे. मेला में मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूला लगाये गये थे. बच्चे व युवा झूला झूल आनंद उठा रहे थे, वहीं महिलाएं श्रृंगार व खाने-पीने के सामान खरीदने में व्यस्त थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










