नया नोट मिलते ही पीएम का गुणगान

नानपुर : प्रखंड छेत्र के बैंको में 500 व 1000 रुपये के नोट को जमा करने वाले लोगों की भीड़ सोमवार को पांचवे दिन कमने लगी है. कुछ लोग बैंकों में कैश की कमी के चलते निराश हो कर लौट रहे हैं. वहीं बहेरा ज़ाहिदपुर स्थित इलाहबाद बैंक की शाखा से कैश मिलने की सूचना […]
नानपुर : प्रखंड छेत्र के बैंको में 500 व 1000 रुपये के नोट को जमा करने वाले लोगों की भीड़ सोमवार को पांचवे दिन कमने लगी है. कुछ लोग बैंकों में कैश की कमी के चलते निराश हो कर लौट रहे हैं. वहीं बहेरा ज़ाहिदपुर स्थित इलाहबाद बैंक की शाखा से कैश मिलने की सूचना होते हीं देखते हीं देखते सैकड़ों की भीड़ टूट पड़ी. खैर! सूचना सही निकली और कैश मिलते हीं लोगों के चेहरे पर रौनक लौट पड़ी.
वैसे लोग खुश हो कर पीएम मोदी का गुणगान करते घर की ओर बढ़ने लगे. इस बाबत शाखा प्रबंधक टिंकू कुमार ने बताया कि सोमवार को हेड ब्रांच से पांच लाख मिला है. उम्मीद है कि एक सप्ताह में स्थिति सामान्य हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










