मुख्यालय डुमरा के चित्रगुप्त मंदिर में हुआ जिला चित्रांश सम्मेलन का आयोजन

डुमरा (सीतामढ़ी) : मुख्यालय डुमरा स्थित चित्रगुप्त मंदिर में जिला चित्रांश सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया. साथ ही एकजुट होकर अपने समाज के विकास के लिए आगे आने का निर्णय लिया गया. सम्मेलन की अध्यक्षता नरेंद्र प्रसाद सिन्हा ने की. इसका उदघाटन श्री सिन्हा डा़ तारिणी […]
डुमरा (सीतामढ़ी) : मुख्यालय डुमरा स्थित चित्रगुप्त मंदिर में जिला चित्रांश सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया. साथ ही एकजुट होकर अपने समाज के विकास के लिए आगे आने का निर्णय लिया गया. सम्मेलन की अध्यक्षता नरेंद्र प्रसाद सिन्हा ने की. इसका उदघाटन श्री सिन्हा डा़ तारिणी प्रसाद, प्रो़ जितेंद्र सिन्हा व डा़ एसके वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने जहां चित्रांश समाज के इतिहास पर प्रकाश डाला,
वहीं वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए संगठित होने की अपील की. वहीं अंजनी कुमार वर्मा ने पूरे जिले के चित्रांशों से संगठित होने का आहवान किया. मौके पर किरण सिन्हा, चंद्रेश्वर प्रसाद, डा़ एसके श्रीवास्तव, अधिवक्ता अभिमन्यु श्रीवास्तव, डा़ एसके वर्मा, डा़ सोनी वर्मा, रमण कुमार श्रीवास्तव, कल्याण कुमार, सन्नी श्रीवास्तव, राजू श्रीवास्तव, मृत्युंजय कुमार व प्रदीप कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










