पटेल नहीं होते तो देश टुकड़ों में बंट गया होता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Nov 2016 1:56 AM (IST)
विज्ञापन

लौह पुरुष की जयंती पर बोले भाजपाई कार्यक्रम में मौजूद पूर्व मंत्री रावत, पूर्व विधायक मोतीलाल प्रसाद व अन्य. बैरगनिया : नगर के पटेल चौक पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गयी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व मंत्री दामोदर रावत ने कहा कि लौह पुरुष […]
विज्ञापन
लौह पुरुष की जयंती पर बोले भाजपाई
कार्यक्रम में मौजूद पूर्व मंत्री रावत, पूर्व विधायक मोतीलाल प्रसाद व अन्य.
बैरगनिया : नगर के पटेल चौक पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गयी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व मंत्री दामोदर रावत ने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल राष्ट्र नायक की भूमिका में थे. उनके दृढ निश्चय का ही परिणाम है कि आज भारत एक विशाल देश के रूप में जाना जाता है. कृषि प्रधान इस देश में सरदार पटेल हीं किसानों के सबसे हितैषी थे, यही कारण है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी उन्हें सरदार कहा करते थे. विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने सरदार पटेल के महत्व को हमेशा अनसुनी करने की कोशिश की,
परंतु वर्तमान केंद्र सरकार के प्रयास का परिणाम है कि सरदार पटेल आज देश के नायक व राष्ट्रीय एकता के प्रतीक के रूप में याद किये जा रहे है. मौके पर विधान पार्षद राज किशोर कुशवाहा, पूर्व विधायक मोती लाल प्रसाद, जदयू नेता किशन कुमार, बिट्टू पटेल, नगर पंचायत के सभापति मो वसीर अंसारी, पटेल सेवा संघ के संयोजक प्रो राज कुमार सिंह, मोहन सिंह, नेपाल के सांसद हरिश्चन्द्र साह, संजय चौधरी, रवींद्र सिंह, चंद्र भूषण पटेल व दिलीप सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनेलाल गुरूजी ने तो मंच संचालन भाजपा नेता रामाशीष राय ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










