बस से 745 ग्राम चरस बरामद

Published at :13 Oct 2016 3:24 AM (IST)
विज्ञापन
बस से 745 ग्राम चरस बरामद

कार्रवाई. एसएसबी की 51 वीं बटालियन को मिली सफलता, साग में छिपा कर रखा था चरस जब्त चरस के साथ एसएसबी जवान . सीतामढ़ी/सोनबरसा : भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 51 वीं बटालियन के जवानों ने चेकिंग के दौरान यात्री बस से तस्करी का 745 ग्राम चरस बरामद किया है. नौ अक्तूबर की शाम करीब […]

विज्ञापन

कार्रवाई. एसएसबी की 51 वीं बटालियन को मिली सफलता, साग में छिपा कर रखा था चरस

जब्त चरस के साथ एसएसबी जवान .
सीतामढ़ी/सोनबरसा : भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 51 वीं बटालियन के जवानों ने चेकिंग के दौरान यात्री बस से तस्करी का 745 ग्राम चरस बरामद किया है.
नौ अक्तूबर की शाम करीब साढ़े सात बजे सोनबरसा एसएसबी कैंप के मुख्य द्वार के समीप चेकिंग में डॉग स्क्वायड को उक्त सफलता मिली है. वाहिनी के सब-इंस्पेक्टर अविनाश कुमार जाखड़ ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि वह अपने जवान सुरेश कुमार, रमेश कुमार, लोकेश कुमार व डॉग स्क्वायड के साथ कैंप के पास चेकिंग कर रहे थे.
इसी बीच प्राइवेट बस संख्या-बीआर 06पी 3211 को रोक कर तलाशी ली गयी, जिसमें गुलाबी रंग के एक झोले में रखे संदिग्ध सामान का संकेत श्वान ने प्रचावक को दिया. जिसके बाद उसे निकालने का प्रयास किया गया. इस क्रम में पालक के साग के नीचे छिपा कर रखे गये चरस को निकाला गया. इसका वजन 745 ग्राम हुआ.
बस में सवार 25 यात्रियों से उक्त झोले के बारे में पूछा गया, किंतु कोई कुछ बताने को तैयार नहीं था. बस के चालक मढ़िया निवासी राम पुकार महतो एवं खलासी बथनाहा थाना के विसनपुर निवासी नवल मिश्रा से भी पूछताछ की गयी. इस संबंध में वाहिनी के सहायक सेनानायक के आवेदन पर अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन