कालाबाजारी का 12 बोरा अनाज जब्त, प्राथमिकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Oct 2016 7:11 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरा : प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राकेश रंजन ने डुमरा थाना के सहयोग से गुरुवार को रसलपुर गांव में छापेमारी कर कालाबाजारी के 12 बोरा खाद्यान्न को जब्त किया है. कालाबाजारी को लेकर श्री रंजन के बयान पर डुमरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ग्रामीण सरोज साह व डीलर लक्ष्मण साह पर प्राथमिकी दर्ज की गयी […]
विज्ञापन
डुमरा : प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राकेश रंजन ने डुमरा थाना के सहयोग से गुरुवार को रसलपुर गांव में छापेमारी कर कालाबाजारी के 12 बोरा खाद्यान्न को जब्त किया है.
कालाबाजारी को लेकर श्री रंजन के बयान पर डुमरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ग्रामीण सरोज साह व डीलर लक्ष्मण साह पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
बताया है कि बीडीओ संजय कुमार सिन्हा को कालाबाजारी की सूचना मिली थी. बीडीओ के निर्देश पर एमओ श्री रंजन ने सब इंस्पेक्टर राजेंद्र साह के साथ सरोज साह के घर पर छापेमारी की. वहां पहले से ही ग्रामीणों की भीड़ लगी थी. घर की तलाशी लेने पर 12 बोरा अनाज जब्त हुआ था. जिस पर एसएफसी का टैग लगा था. जांच-पड़ताल के लिए डीलर लक्ष्मण साह के दुकान पर पहुंचे, तो वहां ताला लगा था. दूरभाष पर सूचना देने पर डीलर ने आने से इनकार कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










