नेपाल सीमा पर हथियार के साथ एसपीओ धराया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Aug 2016 5:37 AM (IST)
विज्ञापन

मेजरगंज (सीतामढ़ी) : भारत-नेपाल सीमा पर तैनात माधोपुर एसएसबी कैंप के जवानों ने सोमवार की शाम अवैध हथियार के साथ एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार देवराज कुमार पिता राम किशोर प्रसाद विशंभरपुर ननकार गांव का रहनेवाला है. उसके पास से एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस व दो मोबाइल बरामद किया […]
विज्ञापन
मेजरगंज (सीतामढ़ी) : भारत-नेपाल सीमा पर तैनात माधोपुर एसएसबी कैंप के जवानों ने सोमवार की शाम अवैध हथियार के साथ एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार देवराज कुमार पिता राम किशोर प्रसाद विशंभरपुर ननकार गांव का रहनेवाला है. उसके पास से एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस व दो मोबाइल बरामद किया गया है.
एसएसबी 20 वीं बटालियन के सेनानायक एचबीके सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक नेपाल की ओर से हथियार लेकर आनेवाला है.
सूचना पर सीमा पर विशेष नाका लगा कर चेकिंग शुरू की गयी. इस दौरान पिलर संख्या-335 के पास तलाशी के दौरान उसे दबोच लिया गया. सेनानायक श्री सिंह के अलावा उप सेनानायक धीरज कुमार व सहायक सेनानायक राजन कुमार सिंह ने पकड़े गये युवक से पूछताछ की. पूछताछ में पता चला कि वह मेजरगंज थाना में एसपीओ के रूप में कार्यरत है. उसके खिलाफ किसी थाना में कोई मामला दर्ज है और न ही कोई आपराधिक
नेपाल सीमा पर
रिकॉर्ड है. बताया जाता है कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसने उक्त हथियार रखे थे. एसएसबी के अधिकारी ने बताया कि अवैध हथियार के साथ बॉर्डर क्रॉस करना अपराध है. पूछताछ के बाद उसे अगली कार्रवाई के लिए थाना को सौंप दिया गया.
एसएसबी ने की कार्रवाई
देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस व दो मोबाइल जब्त
मेजरगंज थाना में कार्यरत है एसपीओ देवराज कुमार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










