कृष्ण जन्मोत्सव पर निकली झांकी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :25 Aug 2016 5:33 AM
विज्ञापन

कार्यक्रम. कई स्कूलों में प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों की प्रस्तुित ने मन मोहा सीतामढ़ी : श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर बुधवार को स्थानीय आरओएस पब्लिक स्कूल, खैरवा में नृत्य व नाट्य मंचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने नृत्य, नाटक मंचन, राधा-कृष्ण की जोड़ी व मटका तोड़ प्रतियोगिता में भाग लिया. विभिन्न […]
विज्ञापन
कार्यक्रम. कई स्कूलों में प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों की प्रस्तुित ने मन मोहा
सीतामढ़ी : श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर बुधवार को स्थानीय आरओएस पब्लिक स्कूल, खैरवा में नृत्य व नाट्य मंचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने नृत्य, नाटक मंचन, राधा-कृष्ण की जोड़ी व मटका तोड़ प्रतियोगिता में भाग लिया. विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम के माध्यम से श्रीकृष्ण के गाथाओं का गुणगान किया गया. स्कूल के संस्कार, विरासत, अन्नथम व अवंती हाउस के शिक्षक व शिक्षिकाएं क्रमश: संगीता सिन्हा, पूनम कुमारी, कुसुम थॉमस, नागराज, गायत्री कुमारी, शिखा रस्तोगी,
संजीव कुमार व प्रमोद तिवारी के कुशल निर्देशन में बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किये. स्कूल के चेयरमैन विजय सुंदरका ने कहा कि जिस प्रकार श्रीकृष्ण बाल-गोपाल, लड्डु गोपाल के नाम से शरारती और बाल क्रीड़ा के रुप में प्रसिद्ध है और पूजे जाते हैं. उसी तरह से मैं अपने बच्चों में उन्हीं का रुप देखता हूं. निदेशक वैभव सुंदरका ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अवतार लेकर परिवार व समाज में सभ्यता, संस्कृति, प्रेम, धार्मिक सद्भावना व सच्चाई को स्थापित किया. मौके पर प्राचार्य श्री सहाय, अन्नु कुमारी, संजना कुमारी, आरएल कर्ण, अरुण कुमार, कुमार नवनीत सिंह, लखींद्र शर्मा, सुधीर कुमार, पवन सिंह, आरएल पासवान, एसएन साह समेत अन्य शिक्षक, शिक्षिका व अभिभावक गण मौजूद थे.
कार्यक्रम की हुई प्रस्तुति
रून्नीसैदपुर . श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, मोरसंड के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया व झांकी निकाली. बुधवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कृष्ण जन्म से संबंधित झांकी बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गयी. वहीं मनमोहक नृत्य व गायन का कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया. विद्यालय की प्राचार्य नीलम कुमारी ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण के उपदेशों को ग्रहण करते हुए उसका अनुसरण करने से हम सफलता के शिखर को पा सकते हैं. गीता में श्रीकृष्ण ने कर्म पर बल देते हुए कहा है कि हमें कर्म करना चाहिए. फल की चिंता नहीं करना चाहिए. उन्होंने बच्चों को कर्मयोगी बनने की बात कही. विद्यालय के निदेशक रामभद्र ने झांकी में शामिल बच्चों की भूरि-भूरि प्रशंसा की व उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि कर्म पथ पर सत्य, न्याय व निष्ठा के साथ अग्रसर रहना हीं श्रीकृष्ण की सच्ची पूजा है. मौके पर कंचन, मीनू कुमारी, निखिल कुमार, आयुषी, संजीव गुप्ता समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










