गोवा की राज्यपाल पांच को आयेंगी रून्नीसैदपुर

Updated at :25 Aug 2016 5:32 AM
विज्ञापन
गोवा की राज्यपाल पांच को आयेंगी रून्नीसैदपुर

रून्नीसैदपुर : थाना चौक से डीएवी स्कूल तक जाने वाली जर्जर सड़क की शीघ्र मरम्मत होगी. इस संबंध में डीएम ने कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य प्रमंडल, बेलसंड को पांच सितंबर तक उक्त सड़क का निरीक्षण कर मरम्मत कराने का आदेश दिया है. बताया है कि डीएवी के प्राचार्य द्वारा उन्हें सूचित किया गया है कि […]

विज्ञापन

रून्नीसैदपुर : थाना चौक से डीएवी स्कूल तक जाने वाली जर्जर सड़क की शीघ्र मरम्मत होगी. इस संबंध में डीएम ने कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य प्रमंडल, बेलसंड को पांच सितंबर तक उक्त सड़क का निरीक्षण कर मरम्मत कराने का आदेश दिया है. बताया है कि डीएवी के प्राचार्य द्वारा उन्हें सूचित किया गया है कि पांच सितंबर को स्कूल का वार्षिकोत्सव है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गोवा के राज्यपाल भाग लेंगे.

उनके आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो इस बात को ख्याल में रखते हुए शीघ्र उक्त सड़क की मरम्मत कराया जाये. यहां बता दें कि प्रभात खबर द्वारा गत 20 जुलाई को पृष्ठ संख्या सात पर ‘गड्ढों के चलते खतरनाक बन गयी सड़क’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी. साथ ही, जिला पार्षद रूबी कुमारी व उनके प्रतिनिधि ओम भारती ने डीएम को एक आवेदन देकर उक्त सड़क की मरम्मत की मांग की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन