देसी व विदेशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :25 Aug 2016 5:30 AM
विज्ञापन

निशानदेही पर पुलिस कर रही छापेमारी सख्ती के बावजूद धंधे पर अंकुश नहीं सीतामढ़ी : पुलिस ने फिर विभिन्न स्थानों से देशी व विदेशी शराब के साथ तीन व्यक्ति को तो शराब के नशे में हंगामा करते एक व्यक्ति को पकड़ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. प्रशासन की सख्ती के बावजूद शराब के […]
विज्ञापन
निशानदेही पर पुलिस कर रही छापेमारी
सख्ती के बावजूद धंधे पर अंकुश नहीं
सीतामढ़ी : पुलिस ने फिर विभिन्न स्थानों से देशी व विदेशी शराब के साथ तीन व्यक्ति को तो शराब के नशे में हंगामा करते एक व्यक्ति को पकड़ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
प्रशासन की सख्ती के बावजूद शराब के कारोबार से संबंधित प्रतिदिन दो-चार मामले सामने आ रहे है. इससे संबंधित एक्ट ने कार्रवाई के कड़े प्रावधान के बावजूद कारोबार पर अभी पूरी तरह अंकुश नहीं लग सका है.
ट्रेन से शराब बरामद : बैरगनिया : स्थानीय रेल पुलिस के जवान सुनील कुमार ने रेलवे स्टेशन से विदेशी शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उदय साह एवं किशोर साह मसहा नरोत्तम गांव का रहनेवाला है.
मुजफ्फरपुर रेल डीएसपी स्मिता सुमन ने बुधवार को बताया कि दोनों गिरफ्तार कारोबारी के पास से दो अलग-अलग बैग में रखा 12 बोतल रॉयल स्टेग क्वार्टर बरामद किया गया है. सूचना मिली थी कि रक्सौल-दरभंगा डाउन पैसेंजर संख्या-75228 में कारोबारियों द्वारा भारी मात्रा में शराब ले जाया जा रहा है. सूचना पर रेल पुलिस को छापेमारी का निर्देश दिया गया, जिसके बाद उक्त सफलता मिली है. डीएसपी ने बताया कि पकड़े गये कारोबारी की निशानदेही पर अन्य जगहों पर छापेमारी की जा रही है.
शराब बरामद : रून्नीसैदपुर : थानाध्यक्ष शिवनारायण राम के नेतृत्व में पुलिस बल ने तीन लीटर देशी शराब के साथ सैदपुर के विश्वनाथ ढांगर को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है. मंगलवार की देर शाम पुलिस गश्ती पर थी. इसी दौरान विश्वनाथ ढांगर को गांव में पीले रंग का एक गैलन ले जाते देखा गया. पुलिस द्वारा उसे रोक कर गैलन का ढक्कन खोला गया तो उसमे तीन लीटर देशी शराब पाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










