श्री श्याम मंदिर में होगी भजनों की अमृतवर्षा
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :25 Aug 2016 5:27 AM
विज्ञापन

नौ सितंबर को राधाष्टमी पर कार्यक्रम विख्यात भजन सम्राट नंदू शर्मा जी लेंगे भाग 101 महिलाएं करेंगी मंगल पाठ सीतामढ़ी : नगर के खेमका कॉलोनी स्थित श्याम कुंज के श्री श्याम मंदिर में कार्यसमिति की एक बैठक नीरज कुमार गोयनका की अध्यक्षता में हुई. बैठक में भजन संध्या सह मंगल पाठ के भव्य आयोजन का […]
विज्ञापन
नौ सितंबर को राधाष्टमी पर कार्यक्रम
विख्यात भजन सम्राट नंदू शर्मा जी लेंगे भाग
101 महिलाएं करेंगी मंगल पाठ
सीतामढ़ी : नगर के खेमका कॉलोनी स्थित श्याम कुंज के श्री श्याम मंदिर में कार्यसमिति की एक बैठक नीरज कुमार गोयनका की अध्यक्षता में हुई. बैठक में भजन संध्या सह मंगल पाठ के भव्य आयोजन का निर्णय लिया गया.
वहीं भजन सम्राट श्रद्धेय नंदू शर्मा उर्फ भैयाजी के कार्यसमिति की रूपरेखा तय की गयी. समिति के मीडिया प्रभारी राजेश कुमार सुंदरका ने मंगलवार को बताया कि नौ सितंबर को राधाष्टमी के अवसर पर देश के साथ-साथ विदेशों में विख्यात नंदू शर्मा जी के श्रीमुख से सीतामढ़ी की धरती पर भजनों की अमृतवर्षा होगी.
भजन संध्या पूर्ण रुप से श्री श्याम बाबा की महिमा से ओत-प्रोत व संगीतमय होगी एवं अगले दिन 10 सितंबर को 101 महिलाओं द्वारा श्री राणी सती दादी के मंगल पाठ का आयोजन होगा. सभी कार्यक्रम खेमका कॉलोनी स्थित श्री श्याम कुंज में हीं प्रस्तुत होंगे.
कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रमोद सर्राफ, अशोक सोनी, प्रिंस मोहता, पंकज गोयनका एवं नीरज गोयनका समेत पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है. बैठक में सचिव शैलेश कुमार अग्रवाल, अनिल हिसारिया, विशाल अग्रवाल, अजय सोनी, संजय हिसारिया, गणेश सर्राफ, जिवनेश परशुरामपुरिया, रवि गोयनका, सुरेश लच्छीरामका, नवीन परशुरामपुरिया, अंकित अग्रवाल समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










