वर्चस्व में फंसी पदोन्नति व पदस्थापना
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :23 Aug 2016 5:13 AM
विज्ञापन

शिक्षकों की मानसिक परेशानी से अध्यापन बाधित आंदोलन की चेतावनी डुमरा : प्रधानाध्यापक के वेतनमान में स्नातक पास शिक्षकों को पदोन्नति व पदस्थापना पत्र के लिए अभी कुछ दिन इंतजार करना होगा. कारण यह है कि प्रोन्नति प्राप्त किये शिक्षकों की सूची तैयार करने में अधिकारियों का आपस में तालमेल नहीं बैठ पा रहा है. […]
विज्ञापन
शिक्षकों की मानसिक परेशानी से अध्यापन बाधित
आंदोलन की चेतावनी
डुमरा : प्रधानाध्यापक के वेतनमान में स्नातक पास शिक्षकों को पदोन्नति व पदस्थापना पत्र के लिए अभी कुछ दिन इंतजार करना होगा. कारण यह है कि प्रोन्नति प्राप्त किये शिक्षकों की सूची तैयार करने में अधिकारियों का आपस में तालमेल नहीं बैठ पा रहा है. डीपीओ स्थापना प्रेमचंद्र द्वारा तैयार की गयी सूची में अनियमितता बरतने का हवाला देकर डीइओ महेश्वर साफी द्वारा निरस्त कर दिया गया है. इस बाबत डीइओ श्री साफी ने कहा कि उनके स्तर से सूची तैयार की जा रही है.
सूची तैयार होने पर डीपीओ के पास हस्ताक्षर के लिए भेजा जायेगा. वहीं डीपीओ प्रेमचंद्र ने बताया कि विभागीय नियमावली व समिति के निर्णय के आलोक में सूची तैयार की गयी थी. बहरहाल शिक्षकों की पदस्थापना पर कोई भी निर्णय अब 25 अगस्त को होगा. बताया गया कि उक्त दोनों अधिकारी फिलहाल बैठक में शामिल होने पटना गये हैं.
शिक्षक संघ धरना को तैयार : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष गोपाल व महामंत्री सत्यनारायण राय ने कहा कि अधिकारियों के वर्चस्व की लड़ाई में शिक्षक मानसिक रूप से परेशान हो गये हैं, जिसका प्रतिकूल असर अध्यापन कार्य पर पड़ रहा है. यदि दो दिनों के अंदर पत्र निर्गत नहीं हुआ तो संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा. वहीं जिला अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के सचिव दिलीप कुमार शाही, उपाध्यक्ष विनोद बिहारी मंडल व प्रमंडलीय सचिव ज्ञान प्रकाश ने डीइओ को एक ज्ञापन सौंप कर बताया है कि गत माह प्रोन्नति पर मुहर लगने के बाद अब तक शिक्षकों की पदस्थापना नहीं होना अधिकारियों की उदासीनता है. बताया कि संघ द्वारा 24 अगस्त से व्यापक धरना-प्रदर्शन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










