चांदी लूटकांड में तीन से पूछताछ

Updated at :23 Aug 2016 5:12 AM
विज्ञापन
चांदी लूटकांड में तीन से पूछताछ

मेजरगंज : प्रखंड मुख्यालय के स्वर्णकार व अन्य व्यवसायी दो माह से अपराधियों के निशाने पर है. रविवार की रात सत्यम ज्वेलर्स के धर्मनाथ साह से अज्ञात अपराधियों ने 10 ग्राम सोना व दो किलो चांदी लूट ली. घटना के बाद अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी तेज कर दी. इस बीच, डुमरी रोड […]

विज्ञापन

मेजरगंज : प्रखंड मुख्यालय के स्वर्णकार व अन्य व्यवसायी दो माह से अपराधियों के निशाने पर है. रविवार की रात सत्यम ज्वेलर्स के धर्मनाथ साह से अज्ञात अपराधियों ने 10 ग्राम सोना व दो किलो चांदी लूट ली.

घटना के बाद अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी तेज कर दी. इस बीच, डुमरी रोड स्थित संजीवनी वेलफेयर अस्पताल के डॉक्टर सुरेंद्र पांडेय, उनके भाई विद्या पांडेय व भतीजा को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. स्थानीय पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है.
सूत्रों ने बताया कि उक्त तीनों को एएसपी अभियान संजीव कुमार सिंह यहां से ले गये हैं. बता दें कि अपराधियों के चलते यहां के व्यवसायी खौफ में है. हाल में यहां के स्वर्णकार सुशील कुमार से अपराधियों ने पोखरभिंडा गांव के समीप हथियार के बल पर 50 ग्राम सोना व बाइक लूट ली थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन