क्लिनिक में परिजनों ने िकया हंगामा, की धक्का-मुक्की
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :22 Aug 2016 2:10 AM
विज्ञापन

सीतामढ़ी : नगर के सदर अस्पताल गेट के समीप डॉ शिवजी साह के क्लिनिक में रविवार को जमकर हंगामा हुआ. चिकित्सक के बेटे बिट्टू कुमार के साथ गुस्साये परिजनों ने धक्का-मुक्की व मारपीट भी की. आक्रोशित परिजनों व समर्थकों ने चिकित्सक डॉ शिवजी साह पर बेवजह चार हजार रुपये ऐंठ लेने का आरोप लगाते हुए […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : नगर के सदर अस्पताल गेट के समीप डॉ शिवजी साह के क्लिनिक में रविवार को जमकर हंगामा हुआ. चिकित्सक के बेटे बिट्टू कुमार के साथ गुस्साये परिजनों ने धक्का-मुक्की व मारपीट भी की.
आक्रोशित परिजनों व समर्थकों ने चिकित्सक डॉ शिवजी साह पर बेवजह चार हजार रुपये ऐंठ लेने का आरोप लगाते हुए क्लिनिक के स्टाफ, मकान मालिक व डॉक्टर पुत्र के साथ गाली-गलौज की. देखते ही देखते क्लिनिक के समीप दर्जनों लोगों की भीड़ लग गयी. गुस्साये लोगों ने मकान मालिक को हिदायत देते हुए कहा कि गैर कानूनी तरीके से काम करने वाले डॉ शिवजी साह के क्लिनिक को एक सप्ताह के अंदर खाली करायें, अन्यथा हंगामे के लिए तैयार रहें.
क्या है पूरा मामला
बाजपट्टी थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी मो इसराफिल अपने पुत्र मो अकबर की तबियत खराब होने के बाद अपेंडिक्स का ऑपरेशन कराने डॉ शिवजी साह के क्लिनिक में पहुंचे थे. क्लिनिक के कर्मियों द्वारा परिजनों से ऑपरेशन से पूर्व पांच हजार रुपये की मांग की गयी.
परिजन ने चार हजार रुपये जमा भी करा दिया. परिजन जब बीमार अकबर को चिकित्सक के पास जांच कराने ले गये, तो डॉ साह ने स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए परिजनों को बताया कि मरीज को अपेंडिक्स है ही नहीं, इसलिए ऑपरेशन की जरूरत नहीं है. मरीज को घर ले जाया जाए.
परिजनों का कहना था कि रुपये ऑपरेशन के लिए लिया गया था, लेकिन जब ऑपरेशन हुआ ही नहीं, तो रुपये लौटाने के बजाय उल्टे बांकी के 1 हजार रुपये की मांग की गयी. परिजन द्वारा जब कहा गया कि ऑपरेशन हुआ ही नहीं तो पैसा किस बात का, तो क्लिनिक कर्मियों द्वारा आवेश में आकर परिजन के साथ धक्का-मुक्की व दुर्व्यवहार किया गया.
क्लिनिक कर्मियों के व्यवहार से क्षुब्ध परिजन ने मामले की जानकारी अपने सगे-संबंधियों को दे दी. जानकारी मिलते ही पीड़ित के रिश्तेदारों व समर्थकों ने क्लिनिक पर पहुंच कर जम कर हंगामा किया व डॉक्टर पुत्र के साथ धक्का-मुक्की व मारपीट की. बाद में बात बढ़ता देख चिकित्सक द्वारा पीड़ित को रुपये लौटा दिया गया, जब जाकर मामला शांत हुआ.
डॉ शिवजी साह के क्लिनिक का मामला
हंगामा करते परिजन.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










