23 को सभी स्कूलों में होगा राष्ट्रीय गान

सीतामढ़ी : भारती पब्लिक स्कूल, डुमरा कोठी में रविवार को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की एक बैठक स्कूल के निदेशक व जिलाध्यक्ष बीके मिश्रा की अध्यक्षता में हुई. मौके पर जिलाध्यक्ष श्री मिश्रा ने मानव संसाधन मंत्रालय व स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा नौ से 23 अगस्त तक ‘आजादी 70-याद करो कुर्बानी’ विषय पर जिला […]
सीतामढ़ी : भारती पब्लिक स्कूल, डुमरा कोठी में रविवार को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की एक बैठक स्कूल के निदेशक व जिलाध्यक्ष बीके मिश्रा की अध्यक्षता में हुई. मौके पर जिलाध्यक्ष श्री मिश्रा ने मानव संसाधन मंत्रालय व स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा नौ से 23 अगस्त तक ‘आजादी 70-याद करो कुर्बानी’ विषय पर जिला के विभिन्न निजी स्कूलों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के लिए उनकी प्रशंसा की. साथ ही 23 अगस्त को सुबह 11 बजे सभी विद्यालाओं में एक साथ राष्ट्रगान संपन्न कराने की अपील की. कहा कि ऐसा करने से राष्ट्रभक्ति व राष्ट्रीय एकता को बल मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










