सड़क पर डालेंगे कचरा तो भरना होगा जुर्माना
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :22 Aug 2016 2:05 AM
विज्ञापन

शिकंजा. सुबह सात बजे के बाद सड़क पर नहीं डालें कचरा सीतामढ़ी : नगर पंचायत, डुमरा ने वैसे लोगों पर अब शिकंजा कसने की तैयारी तेज कर दी है जो अपने घर के कूड़ा-कचड़ा को कूड़ेदान में न फेंक कर घर या दुकान के बाहर सड़क पर फेंक देते हैं. प्रशासन का मानना है कि […]
विज्ञापन
शिकंजा. सुबह सात बजे के बाद सड़क पर नहीं डालें कचरा
सीतामढ़ी : नगर पंचायत, डुमरा ने वैसे लोगों पर अब शिकंजा कसने की तैयारी तेज कर दी है जो अपने घर के कूड़ा-कचड़ा को कूड़ेदान में न फेंक कर घर या दुकान के बाहर सड़क पर फेंक देते हैं. प्रशासन का मानना है कि अब बिना थोड़ी सख्ती के नगर पंचायत क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाये रखना संभव नहीं है. इसी को ध्यान में रख नगर पंचायत प्रशासन ने रोड पर कचड़ा फेंकने वालों पर आर्थिक दंड लगाने का निर्णय लिया है. माना जा रहा है यह निर्णय नपं क्षेत्र को स्वच्छ बनाने की मुहिम में कारगर साबित होगा. बताया गया है कि सुबह सात बजे के बाद घर या दुकान का कचरा सड़क पर फेंकने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा.
कर्मी ले जायेंगे कचरा
नगर के आम लोग व दुकानदार अब पूरे दिन भर के कचरा को डस्टबीन में जमा करके रखेंगे. सुबह सात बजे के पूर्व सफाई कर्मी घरों व दुकानों पर पहुंचेंगे और जमा कर रखे गये कचरा को लेकर चले जाएंगे. ऐसा ही प्रतिदिन करना है. सुबह सात बजे के बाद कचरा को किसी भी स्थिति में सड़कों पर नहीं फेंकना है. ऐसा इसलिए भी किया जा रही है कि यत्र-तत्र कूड़ा-कड़कट फेंकें जाने से जहां नगर की सूरत बिगड़ जाती है तो दूसरी ओर सफाई कर्मियों को कचड़े को उठाने में परेशानी होती है. नगर प्रबंधक ने बताया कि डोर-टू-डोर जाकर कर्मी कचरा का उठाव करते हैं.
बावजूद लोगों द्वारा सड़क पर कचड़ा डाल दिया जाता है, जिससे सड़क से गुजरने वाले लोगों को कचड़े की दुर्गंध से परेशानी होती है. बताया कि अब सड़क पर कचड़ा डालने वालों पर आर्थिक दंड लगाने का निर्णय लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










