बिक्री को नेपाल ले जा रहा था बोलेरो, गिरफ्तार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :12 Aug 2016 5:49 AM
विज्ञापन

गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में किया खुलासा चोर गिरोह का नेपाल में है बड़ा नेटवर्क तीन बाइक की चोरी में स्वीकार की संलिप्तता सीतामढ़ी : नानपुर थाना क्षेत्र के रायपुर बैल बाजार से चोरी गयी बोलेरो को वाहन चोर गिरोह द्वारा नेपाल में बिक्री करने की योजना थी. बुधवार की देर शाम एसपी द्वारा गठित […]
विज्ञापन
गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में किया खुलासा
चोर गिरोह का नेपाल में है बड़ा नेटवर्क
तीन बाइक की चोरी में स्वीकार की संलिप्तता
सीतामढ़ी : नानपुर थाना क्षेत्र के रायपुर बैल बाजार से चोरी गयी बोलेरो को वाहन चोर गिरोह द्वारा नेपाल में बिक्री करने की योजना थी. बुधवार की देर शाम एसपी द्वारा गठित स्पेशल टीम के हत्थे चढ़े गिरोह के पांचों सदस्यों ने पुलिसिया पूछताछ में इसका खुलासा किया है. एसपी हरि प्रसाथ एस ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि गिरफ्तार
राजकुमार सहनी ने पूछताछ में बताया है कि उसने अपने सहयोगियों के साथ मिल कर अलग-अलग जगहों से तीन बाइक चोरी की है. वर्ष 2015 के नवंबर माह में मोहनी बाजार, गौड़ा तथा वर्ष 2016 में मझौर से उक्त बाइक चोरी की थी. उक्त वाहन चोर गिरोह का लंबा नेटवर्क है, जिसके अन्य सदस्यों को दबोचने के लिए भी छापेमारी की जा रही है. चोरी की इन बाइकों को नेपाल में सक्रिय गिरोह के माध्यम से बेच दिया जाता है. मालूम हो कि स्पेशल टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पुपरी थाना के महदइया लचका पुल के पास से चोरी गयी उक्त बोलेरो के साथ वाहन चोर गिरोह के पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार लोगों में रायपुर निवासी नंदकिशोर भगत, राजकुमार सहनी, विक्रम प्रसाद, रीगा थाना के इमली बाजार निवासी सुजीत कुमार एवं नानपुर थाना के सौरिया गांव निवासी नागेंद्र चौधरी शामिल है. बोलेरो के चालक नंदकिशोर भगत की निशानदेही पर नागेंद्र चौधरी की गिरफ्तारी की गयी है.
चार अगस्त को हुई थी चोरी
मालूम हो कि चार अगस्त की रात्रि करीब दो बजे नानपुर थाना के रायपुर बैल बाजार निवासी दीपक चौधरी के घर की चाहरदीवारी का ताला तोड़ कर चोरों ने उनकी सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी चोरी कर ली थी. इस संबंध में नानपुर थाना में प्राथमिकी कांड संख्या-192/16 दर्ज कराया गया था. छापेमारी दल का नेतृत्व एएसपी सह पुपरी एसडीपीओ पंकज कुमार कर रहे थे. टीम में पुपरी थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल, डुमरा थानाध्यक्ष छोटन कुमार, नानपुर थाना के दारोगा मो अलाउद्दीन के साथ क्यूआरटी के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










