पैक्स से ही लेंगे राशन ग्रामीणों ने एमओ को दिया आवेदन

Updated at :12 Aug 2016 5:46 AM
विज्ञापन
पैक्स से ही लेंगे राशन ग्रामीणों ने एमओ को दिया आवेदन

कहा, डीलर पति करते हैं दुर्व्यवहार डुमरा : प्रखंड के मुरादपुर पंचायत के वार्ड एक के दर्जनों ग्रामीणों ने गुरुवार को प्रखंड आपूर्ति कार्यालय पहुंचकर मुरादपुर पैक्स से ही खाद्यान्न व केरोसिन उपलब्ध कराने की मांग किया. ग्रामीण राम ईश्वर कुमार, ललन कुमार, जगन्नाथ सिंह व राजनंदन महतो व मोहन कुमार समेत अन्य लोगों ने […]

विज्ञापन

कहा, डीलर पति करते हैं दुर्व्यवहार

डुमरा : प्रखंड के मुरादपुर पंचायत के वार्ड एक के दर्जनों ग्रामीणों ने गुरुवार को प्रखंड आपूर्ति कार्यालय पहुंचकर मुरादपुर पैक्स से ही खाद्यान्न व केरोसिन उपलब्ध कराने की मांग किया.

ग्रामीण राम ईश्वर कुमार, ललन कुमार, जगन्नाथ सिंह व राजनंदन महतो व मोहन कुमार समेत अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से एमओ को एक आवेदन सौंपा.

बताया कि उनलोगों को यह जानकारी मिली है कि अगले माह का खाद्यान्न व केरोसिन पंचायत के डीलर सिया देवी के दुकान से मिलेगी. आवेदन में इस बात का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने कहा है कि सिया देवी के पति शोभित राम का रवैया ठीक नहीं है. वितरण के दौरान उपभोक्ताओं के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करने पर उतारू हो जाते है. इससे उपभोक्ताओं को भारी पारेशानी होती है.

ग्रामीणों ने पैक्स से ही राशन केरोसिन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की है. इस बाबत प्रखंड आपूर्ति अधिकारी राकेश रौशन ने बताया कि उक्त उपभोक्ताओं को पूर्व से डीलर सिया देवी के दुकान से राशन किरासन उपलब्ध कराया जाता था. इस बीच अव्यवस्था के कारण डीलर ने खाद्यान्न वितरण करने के लिए पैक्स से टैग कर दिया गया था. अब सिया देवी ने आवेदन देकर अपने पोषक क्षेत्र के उपभोक्ताओं का राशन-केरोसिन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, जिस पर यह कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन