sitamarhi news : 780 बोतल देसी शराब बरामद, तस्कर फरार

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

संध्या गश्ती पर निकली स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को नगर स्थित बाबा वाल्मीकेश्वर स्थान जानेवाली पथ में तस्करों द्वारा एक झाड़ी में छुपाकर रखे गये 300 एमएल का 780 बोतल देसी शराब को जब्त कर लिया.

विज्ञापन

सुरसंड. संध्या गश्ती पर निकली स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को नगर स्थित बाबा वाल्मीकेश्वर स्थान जानेवाली पथ में तस्करों द्वारा एक झाड़ी में छुपाकर रखे गये 300 एमएल का 780 बोतल देसी शराब को जब्त कर लिया. प्रभारी थानाध्यक्ष अचल अनुराग ने बताया कि सअनि अरुण कुमार पूरी के नेतृत्व में बरामद शराब को जब्त कर ली गयी है.

अपहर्ताओं से चंगुल से बरामद बच्ची पंजाब पुलिस के हवाले

सुरसंड. फिरौती के लिए पंजाब से अपहृत कर लायी गयी छह वर्षीय बच्ची को स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को पंजाब से आयी पुलिस व परिजन को सौंप दिया. पंजाब के जालंधर जिलांतर्गत फिलपुर थाना के सअनि जसविंदर सिंह ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के करड़वाना गोट गांव में आरोपी रामसिकिल राय के पुत्र बेचन राय के घर पर छापेमारी की. पर, आरोपी का घर बंद पाया गया. अंततः पंजाब पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा. मालूम हो कि 25 अप्रैल को पंजाब के जालंधर जिलांतर्गत फिलपुर थाना क्षेत्र से आरोपी बेचन राय ने संगीता नामक छह वर्षीय बच्ची को अपहरण कर अपने गांव करड़वाना ले आया था. वहीं आरोपी बेचन राय अपहृत बच्ची के परिजन को बार-बार फोन कर फिरौती की रकम की मांग करता था. फिरौती की रकम नहीं मिलने पर बच्ची की हत्या कर देने की धमकी भी देता था. पंजाब पुलिस के आग्रह पर स्थानीय थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 27 अप्रैल को करड़वाना गांव से अपहृत बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया था. जबकि पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन