21 बाल श्रमिकों के साथ आठ बिचौलिये धराये

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2016 4:30 AM

विज्ञापन

बैरगनिया (सीतामढ़ी) : स्थानीय एसएसबी जवानों ने गुरुवार को 21 बालश्रमिकों को रेलवे स्टेशन से बरामद किया है. सभी बच्चे कर्मभूमि एक्सप्रेस से मुंबई जा रहे थे. बच्चों के साथ आठ बिचौलियों को भी हिरासत में लिया गया है. एसएसबी 20 वीं बटालियन के सहायक सेनानायक सचिन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि […]

विज्ञापन

बैरगनिया (सीतामढ़ी) : स्थानीय एसएसबी जवानों ने गुरुवार को 21 बालश्रमिकों को रेलवे स्टेशन से बरामद किया है. सभी बच्चे कर्मभूमि एक्सप्रेस से मुंबई जा रहे थे.

बच्चों के साथ आठ बिचौलियों को भी हिरासत में लिया गया है. एसएसबी 20 वीं बटालियन के सहायक सेनानायक सचिन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ बिचौलिये छोटे-छोटे बच्चों को जड़ी कारखाना में काम कराने के लिए मुंबई ले जाया जा रहा है.
इसी दौरान स्टेशन पर छापेमारी की गयी, जिसमें नेपाल के रौतहट जिले के जिंगरवा निवासी शेख अबुलैश, राजपुर बलुआ के
कमरुल होदा, मिंजुमन खानम, पूर्वी चंपारण जिले के ढाका थाना
अंतर्गत पीपरा निवासी जलुरैस आलम, मरपा ताहिर निवासी मो रिजवान एवं शिवहर जिले के पिपराही निवासी मो मुमताज को पकड़ा गया.
उक्त लोग 21 बच्चों को मजदूरी के लिए ले जा रहे थे. पकड़े गये बिचौलियों को जीआरपी के हवाले कर दिया गया. मुक्त कराये गये बच्चों को चाइल्डलाइन के हवाले करने की प्रक्रिया की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन