मुखिया व वार्ड सदस्य पर हकमारी का आरोप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2016 4:28 AM

विज्ञापन

बैरगनिया : प्रखंड की पचटकी यदु पंचायत के दो दर्जन से अधिक वनपोषकों ने मुखिया मीना देवी व वार्ड सदस्य पर हकमारी करने का आरोप लगाने के साथ ही डीएम से शिकायत की है. आवेदन में चंपा देवी, कलावती देवी, शीला देवी, पुनीत पंडित, सुरेंद्र सहनी, विनोद सहनी व गायत्री देवी समेत अन्य ने कहा […]

विज्ञापन

बैरगनिया : प्रखंड की पचटकी यदु पंचायत के दो दर्जन से अधिक वनपोषकों ने मुखिया मीना देवी व वार्ड सदस्य पर हकमारी करने का आरोप लगाने के साथ ही डीएम से शिकायत की है. आवेदन में चंपा देवी, कलावती देवी, शीला देवी, पुनीत पंडित, सुरेंद्र सहनी, विनोद सहनी व गायत्री देवी समेत अन्य ने कहा है कि मुखिया व वार्ड सदस्य द्वारा उन जैसे वनपोषकों की मजदूरी की राशि की निकासी कर हजम कर लिया गया है. साथ ही वे दोनों जॉब कार्ड व पासबुक अपने पास रख लिये हैं. डीएम से मजदूरी की राशि, जॉब कार्ड व पासबुक दिलाने की मांग की गयी है.

वन पोषकों का आरोप है कि पंचायत में कई योजनाओं का कार्यान्वयन धरातल पर नहीं, बल्कि कागज पर ही कराया गया है. साथ ही उन योजनाओं की राशि की निकासी कर हजम कर ली गयी है. आरोप लगाया है कि पौधों की सिंचाई के लिए चापाकल लगाया जाना था. चापाकल कागज पर लगाया गया और पैसे की निकासी कर ली गयी. इस बाबत मुखिया मीना देवी ने बताया कि वन पोषकों की शिकायत निराधार है. जॉब कार्ड व पासबुक उनके पास ही है. आवंटन मिलते ही मजदूरी का भुगतान कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन