अवैध प्रमाणपत्र पर आवास सहायक नियुक्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jan 2016 1:01 AM
सीतामढ़ी : राज्य सरकार उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद, दिल्ली एवं सेकेंडरी बोर्ड ऑफ हायर एजुकेशन नयी दिल्ली के प्रमाणपत्र को किसी भी नियुक्ति के लिए अमान्य करार दिया है. इसी के आधार पर उक्त प्रमाणपत्रों पर नियुक्त पंचायत व प्रखंड शिक्षकों को सेवा से हटा दिया गया था. जानकारी के अनुसार उक्त प्रमाणपत्रों के आधार […]
सीतामढ़ी : राज्य सरकार उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद, दिल्ली एवं सेकेंडरी बोर्ड ऑफ हायर एजुकेशन नयी दिल्ली के प्रमाणपत्र को किसी भी नियुक्ति के लिए अमान्य करार दिया है. इसी के आधार पर उक्त प्रमाणपत्रों पर नियुक्त पंचायत व प्रखंड शिक्षकों को सेवा से हटा दिया गया था. जानकारी के अनुसार उक्त प्रमाणपत्रों के आधार पर जिले में करीब दर्जन भर ग्रामीण आवास सहायक की नियुक्ति कर दी गयी है.
डुमरा प्रखंड के बनचौरी गांव के राजू कुमार ने उक्त मामले का खुलासा किया है. राजू ने आरटीआइ के तहत रुन्नीसैदपुर व बथनाहा बीडीओ से सूचना की मांग की थी. सूचना मिलने पर उसे पता चला कि उक्त प्रमाणपत्रों के आधार पर रुन्नीसैदपुर प्रखंड में रामप्रवेश यादव एवं बथनाहा प्रखंड में दीनानाथ प्रसाद व लालबाबू प्रसाद की नियुक्ति बतौर ग्रामीण आवास सहायक की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










