शहर में निकलेगा चिकत्सिकों का विरोध मार्च

Updated:
विज्ञापन

शहर में निकलेगा चिकित्सकों का विरोध मार्च आइएमए की बैठक में चिकित्सकों ने लिया निर्णयडॉ प्रमोद से दुर्व्यवहार की चिकित्सकों ने की भर्त्सनासीतामढ़ी. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(आइएमए) की स्थानीय शाखा के तत्वावधान में मंगलवार को शहर के चिकित्सकों की एक आपात बैठक हुई. जिसमें डॉ प्रमोद कुमार के ऊपर हुए दुर्व्यवहार एवं हिंसात्मक आक्रमण की घोर […]

विज्ञापन

शहर में निकलेगा चिकित्सकों का विरोध मार्च आइएमए की बैठक में चिकित्सकों ने लिया निर्णयडॉ प्रमोद से दुर्व्यवहार की चिकित्सकों ने की भर्त्सनासीतामढ़ी. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(आइएमए) की स्थानीय शाखा के तत्वावधान में मंगलवार को शहर के चिकित्सकों की एक आपात बैठक हुई. जिसमें डॉ प्रमोद कुमार के ऊपर हुए दुर्व्यवहार एवं हिंसात्मक आक्रमण की घोर भर्त्सना की गयी. सभी चिकित्सकों ने निर्णय लिया कि ऐसी घटनाएं चिकित्सकों एवं समाज में असुरक्षा की भावना को जन्म देती है. स्वस्थ एवं सुरक्षित माहौल में ही चिकित्सक अपनी सेवाएं सही ढंग से निर्वहन कर सकती है. ऐसी घटनाओं में पुलिस त्वरित कार्रवाई की भी अपेक्षा की जाती है. इस घटना से आहत सभी चिकित्सकों ने दो दिसंबर की सुबह 11 बजे से कारगिल चौक से एक विरोध मार्च आहूत किया है. साथ ही शहर के केमिस्ट एसोसिएशन, इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट, इंडियन डेंटल एसोसिएशन, सीतामढ़ी लैब एसोसिएशन एवं शहर के प्रबुद्ध नागरिकों से इस प्रदर्शन में सम्मिलित होने का आग्रह किया गया है. मौके पर आइएमए के अध्यक्ष डॉ एम ठाकुर, सचिव डॉ अनिल कुमार तिवारी, डॉ जयशंकर प्रसाद, डॉ सुधीर चंद्र झा, डॉ मेजर बीएन झा, डॉ एसके वर्मा, डॉ सुनील कुमार सिंह, डॉ प्रवीण कुमार, डॉ रघुनाथ कुमार, डॉ वरुण कुमार, डॉ अविनाश कुमार, डॉ एके सिंह, डॉ अमित कुमार, डॉ प्रतिमा आनंद, डॉ अमित वर्मा, डॉ अजय कुमार, डॉ एसके चौधरी, डॉ संजीव कुमार सिन्हा, डॉ गौरी शंकर प्रसाद, डॉ राजन पांडेय, डॉ मनोज कुमार, डॉ राजेश कुमार सुमन समेत दर्जनों चिकित्सक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन