मेला में कृषि यंत्र खरीद कर लाभ उठायें : प्रमुख

Updated:
विज्ञापन

मेला में कृषि यंत्र खरीद कर लाभ उठायें : प्रमुख फोटो नंबर- 15 दीप प्रज्वलित करते प्रमुख व अन्य. डुमरा. डुमरा प्रखंड के मुरादपुर कृषि फॉर्म परिसर में मंगलवार को रबी महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख देवेंद्र साह ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि कृषि से संबंधित […]

विज्ञापन

मेला में कृषि यंत्र खरीद कर लाभ उठायें : प्रमुख फोटो नंबर- 15 दीप प्रज्वलित करते प्रमुख व अन्य. डुमरा. डुमरा प्रखंड के मुरादपुर कृषि फॉर्म परिसर में मंगलवार को रबी महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख देवेंद्र साह ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि कृषि से संबंधित कार्यक्रम किसानों के लिए वरदान है. किसान इस कार्यक्रम के माध्यम से अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं. वहीं सहायक निदेशक सतीश चंद्र झा ने किसानों को अनुदानित दर पर मिल रहे बीज व कीटनाशक के संबंध में जानकारी दी. बताया गया कि किसान अपनी जरूरत के अनुसार, 11-12 दिसंबर को आयोजित होने वाले कृषि यांत्रिकीकरण मेला में यंत्रों की खरीद कर अनुदान का लाभ पा सकते हैं. इसके लिए किसान पहले आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें. मौके पर बीडीओ संजय कुमार सिन्हा, उप प्रमुख रामबाबू पटेल, सामाजिक कार्यकर्ता मोहन कुमार प्रियदर्शी, बीएओ विनय शंकर सिंह, मुखिया बिकाऊ महतो, डाॅ राम गोपाल, समन्वयक राजीव रंजन सिंह, मनीष कुमार, संजय कुमार व रामबली सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन