जलावन के अभाव में एमडीएम बंद
जलावन के अभाव में एमडीएम बंद रीगा. प्रखंड क्षेत्र के कुसमारी मध्य विद्यालय में मंगलवार को जलावन के अभाव में एमडीएम बंद रहने का मामला प्रकाश में आया है. ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर स्कूल पहुंचे संवाददाता को शिक्षकों ने बताया कि जलावन के अभाव में एमडीएम बंद है. जलावन कब उपलब्ध होगा, इस संदर्भ […]
जलावन के अभाव में एमडीएम बंद रीगा. प्रखंड क्षेत्र के कुसमारी मध्य विद्यालय में मंगलवार को जलावन के अभाव में एमडीएम बंद रहने का मामला प्रकाश में आया है. ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर स्कूल पहुंचे संवाददाता को शिक्षकों ने बताया कि जलावन के अभाव में एमडीएम बंद है. जलावन कब उपलब्ध होगा, इस संदर्भ में कुछ बताने से इनकार किया. वर्ग संचालन के दौरान बच्चे चले गयेशिक्षकों ने बताया कि कक्षा आरंभ होने वक्त सैकड़ों बच्चे विद्यालय पहुंचे थे, लेकिन एमडीएम बंद रहने के कारण वर्ग संचालन के दौरान बच्चे स्कूल से चले गये. कुछ बच्चों ने आक्रोश भी प्रकट किया. बच्चों का कहना था कि घर पर भी उनका भोजन नहीं बना है, क्या खायेंगे. अभिभावक दिनेश पंडित, हरिकिशोर महतो व मनोज कुमार समेत अन्य ने बताया कि करीब 12 सौ बच्चे विद्यालय में नामांकित हैं. नियमित रूप से एमडीएम का संचालन नहीं होता है. किसी समय यह प्रखंड का आदर्श विद्यालय था, अब यह अपनी गरिमा खो रहा है. एमडीएम की राशि का बंदरबाट हो रहा है. प्रधानाध्यापक लालबाबू गुप्ता ने संपर्क करने पर बताया कि वे अवकाश पर हैं, एमडीएम बंद रहने की जानकारी उन्हें नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










