डीइओ से मिला शक्षिकों का प्रतिनिधिमंडल

Updated:
विज्ञापन

डीइओ से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल सीतामढ़ी. राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को जिला मंत्री सत्य नारायण राय के नेतृत्व में डीइओ से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने जिले के मध्य विद्यालयों में रिक्त पड़े प्रधानाध्यापकों के पदों को यथाशीघ्र प्रोन्नति के द्वारा भरने का आग्रह किया. पदाधिकारी को इस विषय के तरफ भी ध्यान […]

विज्ञापन

डीइओ से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल सीतामढ़ी. राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को जिला मंत्री सत्य नारायण राय के नेतृत्व में डीइओ से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने जिले के मध्य विद्यालयों में रिक्त पड़े प्रधानाध्यापकों के पदों को यथाशीघ्र प्रोन्नति के द्वारा भरने का आग्रह किया. पदाधिकारी को इस विषय के तरफ भी ध्यान आकृष्ट किया गया कि वैसे शिक्षक जिन्हें स्नातक वेतनमान का लाभ मिलता है, उन्हें भी प्रोन्नति द्वारा स्नातक वेतनमान का लाभ दिया जाये. श्री राय ने बताया कि डीइओ ने उनकी तमाम मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए अग्रेतर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में गोपाल जी, शिवशंकर यादव, अरविंद कुमार सिंह, संजय कुमार, आत्मा नंद सिंह, मुजफ्फर आलम, कृष्ण कांत चौधरी, विनय श्रीवास्तव आदि शिक्षक शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन