पांच लाख नये सदस्य बनाने की अपील

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी : पार्टी के सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए जिला राजद के प्रमुख साथियों की बैठक शनिवार को नगर स्थित मदनी मुसाफिरखाना में जिलाध्यक्ष मो शफीक खां की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सबसे पहले महागंठबंधन की अपार सफलता के लिए साथियों को बधाई दी गयी. वहीं नवनिर्वाचित विधायक सुनील कुमार कुशवाहा एवं […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : पार्टी के सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए जिला राजद के प्रमुख साथियों की बैठक शनिवार को नगर स्थित मदनी मुसाफिरखाना में जिलाध्यक्ष मो शफीक खां की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सबसे पहले महागंठबंधन की अपार सफलता के लिए साथियों को बधाई दी गयी. वहीं नवनिर्वाचित विधायक सुनील कुमार कुशवाहा एवं मंगीता देवी का स्वागत किया गया.

जिलाध्यक्ष ने सदस्यता अभियान की बारीकियों से सदस्यों को अवगत कराते हुए अभियान को युद्ध स्तर पर चलाते हुए कम से कम पांच लाख नये सदस्य बनाने की अपील किया. वक्ताओं ने कहा कि संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत किया जायेगा, ताकि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से आम-अवाम को अवगत कराया जा सके.

वहीं नवनिर्वाचित विधायकों से वफादारी के साथ पार्टी की सेवा करनेवाले साथियों की भावनाओं का सम्मान करने की अपील की गयी. बैठक में पूर्व सांसद सीताराम यादव, विधायक सुनील कुशवाहा, मंगीता देवी, विधान पार्षद दिलीप राय, प्रदेश महासचिव मनोज कुमार, युवा राजद के जिलाध्यक्ष चंद्रजीत प्रसाद यादव, सन्नी श्रीवास्तव, लक्ष्मी साह, गणेश गुप्ता, जवाहर यादव, विनोद यादव, उमर सैफुल्लाह, रहमतुल्लाह खां, लालबाबू दास, सुरेंद्र प्रसाद यादव, अरविंद कुमार सिंह, रामचंद्र मंडल, श्रीनाथ राय, जगन्नाथ राय, रामबाबू यादव, मनोज राय, इशाक नद्दाफ, सुधीर कुंवर, राम जन्म पासवान, बैद्यनाथ रमण, श्याम बाबू राय, भारत भूषण, हरिओम शरण नारायण, अजमत अंसारी, नंदलाल यादव, रौशन कुमार यादव, राम जीनीश यादव, धर्मेंद्र यादव उर्फ वीरेंद्र यादव, शंभु प्रसाद समेत प्रखंड व प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन