कांग्रेस ने शराबबंदी की घोषणा का किया स्वागत

Updated:
विज्ञापन

कांग्रेस ने शराबबंदी की घोषणा का किया स्वागत सीतामढ़ी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शराबबंदी की घोषणा का जिला कांग्रेस कमेटी ने स्वागत किया है. पार्टी के जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला की ओर से प्रवक्ता शिवशंकर शर्मा ने शनिवार को प्रेस बयान जारी कर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है. बिहार के चुनाव में महागंठबंधन की ओर से […]

विज्ञापन

कांग्रेस ने शराबबंदी की घोषणा का किया स्वागत सीतामढ़ी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शराबबंदी की घोषणा का जिला कांग्रेस कमेटी ने स्वागत किया है. पार्टी के जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला की ओर से प्रवक्ता शिवशंकर शर्मा ने शनिवार को प्रेस बयान जारी कर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है. बिहार के चुनाव में महागंठबंधन की ओर से जो जनता के लिए वादा किया गया था, उसका यह पहला कदम है जो सरकार गठन के एक सप्ताह के अंदर उठाया गया है. जबकि दूसरी ओर भाजपा के 18 महीने से चल रही केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव में किये गये एक भी वादे पूरी नहीं किया. शराबबंदी का स्वागत करनेवालों में पार्टी के उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार तिवारी, पूर्व प्रदेश सचिव राजकुमार साह, शिवशंकर शर्मा, डॉ भुवनेश्वरी मिश्र, किसान सेल के जिलाध्यक्ष संजय कुमार, मो सहन शाह, मुखिया मनीष शुक्ला, महेश मांझी समेत अन्य लोग शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन