एसडीओ के निरीक्षण में गायब मिले तीन कर्मी

Updated:
विज्ञापन

एसडीओ के निरीक्षण में गायब मिले तीन कर्मी फोटो नंबर- 29 पीएचसी का जायजा लेते एसडीओ व अन्य पुपरी : एसडीओ किशोर कुमार ने गुरुवार को 3:15 बजे पीएचसी का औचक निरीक्षण किया. वे वहां पर करीब डेढ़ घंटा तक रहे. इस दौरान दो एएनएम व तीन कर्मी नदारद मिले. गायब कर्मियों में गणेश प्रसाद […]

विज्ञापन

एसडीओ के निरीक्षण में गायब मिले तीन कर्मी फोटो नंबर- 29 पीएचसी का जायजा लेते एसडीओ व अन्य पुपरी : एसडीओ किशोर कुमार ने गुरुवार को 3:15 बजे पीएचसी का औचक निरीक्षण किया. वे वहां पर करीब डेढ़ घंटा तक रहे. इस दौरान दो एएनएम व तीन कर्मी नदारद मिले. गायब कर्मियों में गणेश प्रसाद देव, चंद्रकांत कुमार व शमीम अख्तर शामिल है. एसडीओ ने पीएचसी परिसर, ओटी व प्रसव कक्ष की साफ-सफाई पर असंतोष व्यक्त करने के साथ हीं इसके लिए स्वास्थ्य प्रबंधक मनोज कुमार को फटकार लगायी. श्री कुमार को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया. — पीएचसी की खुली पोल एसडीओ के निरीक्षण से पीएचसी की व्यवस्था के साथ हीं पीएचसी प्रभारी व स्वास्थ्य प्रबंधक की कार्यशैली की भी पोल खुल गयी. देखा गया कि प्रसव कक्ष में छह बेड है, पर एक पर भी बेड शीट नहीं है. परदा गंदा था. प्रसव कक्ष में झोला लगा हुआ था. पीएचसी प्रभारी डा सुरेंद्र कुमार ने एसडीओ को बताया कि ओपीडी में 10 व आइपीडी में मात्र 22 प्रकार की दवा उपलब्ध है. सर्पदंश की दवा महीनों से नहीं है. इसकी सूचना जिला को दी जा चुकी है. एसडीओ ने रोगी कल्याण समिति को प्राप्त आय से दवा की खरीद करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन