गन्ना मंत्री से मिलने का लिया नर्णिय
गन्ना मंत्री से मिलने का लिया निर्णय सीतामढ़ी . ईखोत्पादक संघ के सक्रिय साथियों की बैठक रीगा स्थित किसान भवन में अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई. जिसमें आगामी सीजन में संघ की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में किसानों का बकाया करीब 50 करोड़ रुपये पर रोष प्रकट किया गया […]
गन्ना मंत्री से मिलने का लिया निर्णय सीतामढ़ी . ईखोत्पादक संघ के सक्रिय साथियों की बैठक रीगा स्थित किसान भवन में अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई. जिसमें आगामी सीजन में संघ की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में किसानों का बकाया करीब 50 करोड़ रुपये पर रोष प्रकट किया गया और निर्णय लिया गया कि भुगतान पर जोर डालने के लिए 30 नवंबर को संघ का एक प्रतिनिधिमंडल पटना जाकर राज्य के गन्ना विकास मंत्री, सचिव गन्ना विकास विभाग एवं ईखायुक्त से मिल कर एक ज्ञापन सौंपेगा. बैठक में रामजपू प्रसाद यादव, मदनमोहन ठाकुर, रामनरेश सिंह, निरंजन साह, रामश्रेष्ठ सिंह, अशोक ठाकुर समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










