परिहार टीम जीती, पहला सेमीफाइनल आज
परिहार टीम जीती, पहला सेमीफाइनल आज पुपरी. शहीद भगत सिंह ड्यूज बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को अंतिम नॉक आउट मैच में परिहार की टीम ने रीगा की टीम को 52 रनों से मात दिया. परिहार की टीम टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 19 ओवर में 115 रन बना ऑल आउट हो गयी. […]
परिहार टीम जीती, पहला सेमीफाइनल आज पुपरी. शहीद भगत सिंह ड्यूज बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को अंतिम नॉक आउट मैच में परिहार की टीम ने रीगा की टीम को 52 रनों से मात दिया. परिहार की टीम टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 19 ओवर में 115 रन बना ऑल आउट हो गयी. जवाब में खेलने उतरी रीगा की टीम परिहार की टीम की घातक गेंदबाजी के सामने धराशायी हो गयी. यानी जीत के निर्धारित लक्ष्य से काफी पीछे रह गयी. मैन ऑफ द मैच व सर्वश्रेष्ठ बॉलर का खिताब परिहार के खिलाड़ी सुभाष कुमार को दिया गया. सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार परिहार के हीं सुधीर को मिला. मो साकिर हुसैन, सुधांशु कुमार व दीप मोहन प्रसाद ने तीनों खिलाड़ियों को उक्त खिताब दिया. एंपायर की भूमिका में दीप मोहन प्रसाद व रौशन कुमार थे. गुरुवार को शिवहर व मधुबनी की टीम के बीच पहला सेमी मैच खेला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










