एसडीओ ने की भवन नर्मिाण की जांच

Updated:
विज्ञापन

परसौनी : प्रखंड मुख्यालय स्थित हाइस्कूल परिसर में बालिका छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है. कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा हो गया है. जांच में पाया गया है कि भवन के निर्माण में कथित तौर पर लोकल बालू का भी उपयोग किया गया है. एसडीओ सुधीर कुमार ने जांच के बाद गड़बड़ी से […]

विज्ञापन

परसौनी : प्रखंड मुख्यालय स्थित हाइस्कूल परिसर में बालिका छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है. कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा हो गया है. जांच में पाया गया है कि भवन के निर्माण में कथित तौर पर लोकल बालू का भी उपयोग किया गया है. एसडीओ सुधीर कुमार ने जांच के बाद गड़बड़ी से साफ तौर पर इनकार नहीं किया है.

इसकी सूचना डीएम को भी दी गयी है. लोकल बालू व मसाला जब्त एसडीओ श्री कुमार ने कथित लोकल बालू व मसाला को जब्त कर लिया. साथ हीं स्थानीय थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि बालू व मसाला की देखरेख के लिए एक चौकीदार की प्रतिनियुक्ति करें. इसको ले पुलिस को एक पत्र दिया गया है.

बताया गया है कि आधारभूत संरचना के तहत छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है. बुधवार को ग्रामीणों ने भवन निर्माण में गड़बड़ी की सूचना विधायक सुनीता सिंह चौहान को दी. सूचना मिलते ही विधायक प्रतिनिधि राणा रणधीर सिंह चौहान मौके पर पहुंचे. उनकी सूचना पर एसडीओ सुधीर कुमार तुरंत पहुंचे और जांच में लग गये.

उन्होंने माना कि निर्माण कार्य में अनियमितता बरती गयी है. खास बात यह कि निर्माण कार्य पर रोक नहीं लगायी गयी है. यह कार्य मां भवानी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा करायी जा रही है. कहते हैं एसडीओ एसडीओ सुधीर कुमार ने बताया कि वस्तु स्थिति से डीएम को अवगत करा दिया गया है. डीएम के निर्देश के आलोक में आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन