पुपरी में अतक्रिमण की समस्या गंभीर

Updated:
विज्ञापन

पुपरी में अतिक्रमण की समस्या गंभीर फोटो नंबर- 8, 9 व 10 शहर के विभिन्न सड़कों का हाल पुपरी. नगर के विभिन्न सड़कों का बूरा हाल है. अधिकांश सड़कों का अतिक्रमण कर लिया गया है. सड़कों व चौक-चौराहों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए अब तक जो भी कार्रवाई की गयी है, वह महज […]

विज्ञापन

पुपरी में अतिक्रमण की समस्या गंभीर फोटो नंबर- 8, 9 व 10 शहर के विभिन्न सड़कों का हाल पुपरी. नगर के विभिन्न सड़कों का बूरा हाल है. अधिकांश सड़कों का अतिक्रमण कर लिया गया है. सड़कों व चौक-चौराहों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए अब तक जो भी कार्रवाई की गयी है, वह महज खानापूर्ति रही है. ठोस कार्रवाई नहीं किये जाने के कारण सड़कों की चौड़ाई कम होती जा रही है. यही कारण है कि चौक-चौराहों पर बराबर जाम की समस्या बनी रहती है. प्रशासन का खौफ नहीं हर वर्ष चार-पांच बार प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया जाता है. कई बार ठेला व अन्य सामान को जब्त भी किया गया. बावजूद ऐसे लोगों के दिलों में प्रशासन का कोई खौफ नहीं है. खास बात यह कि अधिकारी अतिक्रमण हटा कर इधर जाते हैं और उधर पुन: सड़कों व चौक-चौराहों का अतिक्रमण कर लिया जाता है. अतिक्रमणकारियों का कब्जा कई स्थानों पर अतिक्रमणकारियों द्वारा बोर्ड व अन्य सामान रख कर अस्थायी तौर पर कब्जा कर लिया गया है. सड़कों के किनारे सब्जी, फल व ठेला पर सामान की बिक्री करने वालों का कब्जा है. पूरे दिन भर सड़कों के किनारे जगह-जगह सामान लदा ठेला देखा जा सकता है. इन्हीं अतिक्रमणकारियों के चलते नगर में बराबर जाम की समस्या उत्पन्न होती है. अतिक्रमण से सड़कें सिकुड़ गयी है. वाहनों के आने-जाने में परेशानी होती है. इन सड़कों का भी अतिक्रमण शहर के स्टेशन रोड व लोहापट्टी जाने वाली सड़क भी अतिक्रमण की शिकार है. स्टेशन चौक, टावर चौक, कर्पूरी चौक व विद्यापति चौक आदि स्थानों पर अतिक्रमण के कारण सड़क संकीर्ण बन जाती है. नागेश्वर स्थान, तहसील कार्यालय वाली भूमि, पुराना अनुमंडल चौक वाली स्थानों पर टेंपो व अन्य वाहनों का स्टैंड बना हुआ है. कहते हैं अधिकारी एसडीओ किशोर कुमार ने बताया कि बीडीओ व सीओ के अलावा नपं के कार्यपालक पदाधिकारी को नगर की सड़कों व चौक-चौराहों से स्थायी रूप से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है. कार्यपालक पदाधिकारी कमलनाथ झा ने बताया कि इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई की जायेगी. कहते हैं नपं सभापति नगर पंचायत के सभापति मनोज कुमार यादव ने बताया कि प्रशासन के सहयोग से कई बार सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. बावजूद समस्या बरकरार है. अब सख्त कार्रवाई की जायेगी और हर हाल में नगर को अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा. एसडीओ से बातचीत हो चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन