नानी के संस्कार में गये नाती की डूब कर मौत

Updated:
विज्ञापन

नानी के संस्कार में गये नाती की डूब कर मौत पुपरी. नानी के दाह-संस्कार में शामिल होने आये 13 वर्षीय नाती की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. घटना प्रखंड के भिट्ठा गांव की है. बताया गया है कि उक्त गांव के सुवंश साह की 77 वर्षीया पत्नी शिकली देवी का 18 नवंबर को […]

विज्ञापन

नानी के संस्कार में गये नाती की डूब कर मौत पुपरी. नानी के दाह-संस्कार में शामिल होने आये 13 वर्षीय नाती की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. घटना प्रखंड के भिट्ठा गांव की है. बताया गया है कि उक्त गांव के सुवंश साह की 77 वर्षीया पत्नी शिकली देवी का 18 नवंबर को निधन हो गया. पुत्र के बाहर रहने के कारण मृतका का दाह-संस्कार शुक्रवार की सुबह किया गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए नाती राजा कुमार भी आया था. वह बाजपट्टी प्रखंड के बर्री बाजितपुर गांव का रहने वाला था. उसके साथ उसकी मां सावित्री देवी व पिता नागेंद्र साह भी आये थे. नानी को लकड़ी देने राजा श्मशान घाट पहुंचा और दाह-संस्कार के बाद अन्य लोगों के साथ वह भी तालाब में स्नान करने चला गया. इसी दौरान वह डूब गया. इसकी भनक किसी को नहीं लगी. बाद में जब राजा को खोजा गया तो उसका शव तालाब में तैरता हुआ पाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन