महावीरी झंडा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह

Updated:
विज्ञापन

महावीरी झंडा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह फोटो नंबर-4, बैठक में समिति के अध्यक्ष नवीन यादव व अन्य. सीतामढ़ी. जिला मुख्यालय से सटे विश्वनाथपुर गांव में नौ दिवसीय महावीरी झंडे के आयोजन को लेकर उत्साह के साथ तैयारी की जा रही है. झंडे के आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह व उमंग का माहौल बना […]

विज्ञापन

महावीरी झंडा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह फोटो नंबर-4, बैठक में समिति के अध्यक्ष नवीन यादव व अन्य. सीतामढ़ी. जिला मुख्यालय से सटे विश्वनाथपुर गांव में नौ दिवसीय महावीरी झंडे के आयोजन को लेकर उत्साह के साथ तैयारी की जा रही है. झंडे के आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह व उमंग का माहौल बना हुआ है. आयोजन की सफलता को लेकर शुक्रवार को आयोजन समिति की एक बैठक अध्यक्ष नवीन यादव की अध्यक्षता में हुई. समिति के अध्यक्ष नवीन यादव, उपाध्यक्ष भोला यादव, कोषाध्यक्ष रामकिशोर यादव, सचिव मनोज यादव व अमरजीत यादव ने बताया कि आगामी 1 से 9 दिसंबर तक महावीरी झंडे का आयोजन किया जाएगा. वर्ष 2010 से हो रहा झंडे का आयोजनआयोजन समिति के सदस्य हरेराम यादव, रामजी यादव, आनंद कुमार झा, आलोक यादव, राकेश, वरुण, शंभु, दिलीप, चंदन, मोहन रवि, जयराम, दीपक व गजेंद्र राय ने बताया कि वर्ष 2010 से ग्रामीणों के सहयोग से भव्य महावीरी झंडे का आयोजन किया जा रहा है. झंडे में सीतामढ़ी के अलावा पड़ोसी जिला शिवहर, दरभंगा, मधुबनी व नेपाल से भी लोग शामिल होते है. आकर्षण का केंद्र होगा गगनचुंबी झंडाअध्यक्ष नवीन के अलावा भोला, रामकिशोर, मनोज व अमरजीत ने बताया कि 111 फीट का गगनचुंबी महावीरी झंडा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होगा. कुशल कारीगर झंडे का निर्माण कर रहे हैं. इसके अलावा 21 फीट का हनुमान जी की प्रतिमा भी आकर्षण का केंद्र होगा. हाथी-घोड़ा के साथ निकलेगा कलशयात्रा आयोजन से पूर्व आगामी 30 नवंबर को भव्य कलशयात्रा निकाली जायेगी. हाथी-घोड़ा के साथ निकाली गयी कलश यात्रा में कम से कम 251 कुंवारी कन्या शामिल होगी. कलशयात्रा में शामिल होने के लिए कन्या आयोजन स्थल पर खुद या अपने परिवार के सदस्य को भेज कर नि:शुल्क नामांकन करा सकती है. मनोरंजन की समुचित व्यवस्थासदस्यों ने बताया कि झंडे में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के मनोरंजन की भी समुचित व्यवस्था की गयी है. विभिन्न स्थानों से व्यवसायियों के द्वारा मारुति कार से रोमांच पैदा करने वाला खेल, सरकस, टावर झूला, ड्रैगन झूला, ब्रेक डांस, मीना बाजार, नाच प्रोग्राम समेत कई तरह के मनोरंजन की भी व्यवस्था की गयी है. महिलाओं के सुरक्षा को लेकर चौकसीझंडे में आने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था के अलावा समिति की ओर से भी एक टीम का गठन किया गया है. जो पूरी तरह चौकस रहेंगे. आने-जाने वाले रास्तों पर रोशनी की भी समुचित व्यवस्था की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन