याद किये गये चाचा नेहरू
याद किये गये चाचा नेहरू सुरसंड. स्थानीय जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल कॉलेज में सचिव अवनिंद्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनायी गयी. वक्ताओं ने कहा कि पंडित नेहरू द्वारा स्थापित निरगूट आंदोलन व पंचशील सिद्धांत दुनिया की आवश्यकता बन गयी है. मौके पर रामविलास प्रसाद, गजेंद्र पांडेय, सुरेंद्र […]
याद किये गये चाचा नेहरू सुरसंड. स्थानीय जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल कॉलेज में सचिव अवनिंद्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनायी गयी. वक्ताओं ने कहा कि पंडित नेहरू द्वारा स्थापित निरगूट आंदोलन व पंचशील सिद्धांत दुनिया की आवश्यकता बन गयी है. मौके पर रामविलास प्रसाद, गजेंद्र पांडेय, सुरेंद्र राउत, सुरेंद्र झा, राम दिनेश शुक्ला, दिनेश ठाकुर, विनोद मंडल, शिवनाथ झा व दिनेश मंडल समेत अन्य मौजूद थे. इधर, बैरगनिया प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रभारी ईश्वर चंद्र दीन की अध्यक्षता में पंडित नेहरू की जयंती मनायी गयी. नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया. जयंती कार्यक्रम में पार्टी के महमूद आलम खां, कुणाल सिंह, प्रो रंजीत कुमार गुप्ता, हरदेव पाठक, नवलेंदु शर्मा, बृज किशोर सिंह व अजय यादव समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










