156 छठ व्रतियों के बीच सामग्री का वितरण
156 छठ व्रतियों के बीच सामग्री का वितरण सीतामढ़ी. नगर के राजोपट्टी स्थित शिव मंदिर परिसर में शनिवार को जरूरत मंद छठ व्रतियों के बीच साड़ी एवं अर्ध सामग्री का वितरण किया गया. लायनेस क्लब सीतामढ़ी एवं श्री दुर्गा पूजा समिति सह विजय अखाड़ा के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में क्लब की ओर से […]
156 छठ व्रतियों के बीच सामग्री का वितरण सीतामढ़ी. नगर के राजोपट्टी स्थित शिव मंदिर परिसर में शनिवार को जरूरत मंद छठ व्रतियों के बीच साड़ी एवं अर्ध सामग्री का वितरण किया गया. लायनेस क्लब सीतामढ़ी एवं श्री दुर्गा पूजा समिति सह विजय अखाड़ा के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में क्लब की ओर से अध्यक्ष सविता हिसारिया की अध्यक्षता में 121 महिला व्रतियों के बीच साड़ी, नारियल व अन्य सामग्री का वितरण किया गया. वहीं दुर्गा पूजा समिति एवं शिव मंदिर निर्माण समिति की ओर से 35 छठ व्रतियों के बीच छठ सामग्री का वितरण किया गया. मौके पर कुसुम सुंदरका, ज्योति सुंदरका, माला भावसिंका, उमा खेतान, दीप्ति सरकार, शंकर प्रसाद, सज्जन हिसारिया, शिव कुमार प्रसाद, विनोद कुमार चौधरी, हजारी प्रसाद, पंकज गुप्ता, छोटन शर्मा, विक्की कुमार, सुशील कुमार एवं श्याम किशोर प्रसाद समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










