परिहार में चिमनी व्यवसायी के घर 3.50 लाख की डकैती

Updated:
विज्ञापन

परिहार में चिमनी व्यवसायी के घर 3.50 लाख की डकैती फोटो नंबर-10, टूटा गोदरेज व बिखरा सामान, 11, दुकान के सामने लगी भीड़, 12, इलाजरत गृहस्वामी की पतोहु नजराना खातून — सुरसंड के बाद 24 घंटा के अंदर डकैती की दूसरी बड़ी घटना– डकैतों की मारपीट से एक महिला समेत पांच जख्मी– हाफ-पैंट व बनियान […]

विज्ञापन

परिहार में चिमनी व्यवसायी के घर 3.50 लाख की डकैती फोटो नंबर-10, टूटा गोदरेज व बिखरा सामान, 11, दुकान के सामने लगी भीड़, 12, इलाजरत गृहस्वामी की पतोहु नजराना खातून — सुरसंड के बाद 24 घंटा के अंदर डकैती की दूसरी बड़ी घटना– डकैतों की मारपीट से एक महिला समेत पांच जख्मी– हाफ-पैंट व बनियान पहने थे डकैत– देशी पिस्तौल के साथ परंपरागत हथियार से लैसपरिहार (सीतामढ़ी) : सशस्त्र डकैतों ने बुधवार की रात अंदौली गांव में चिमनी व सिमेंट व्यवसायी अब्दुल रयूफ के घर पर धावा बोल कर नगद व जेवरात समेत तकरीबन 3.50 लाख की संपत्ति लूट ली. आधा घंटा तक डकैती की घटना को अंजाम देने के बाद डकैत आराम से फरार हो गये. यहां बता दे कि मंगलवार को सुरसंड के मेघपुर गांव में किसान के घर 20 लाख की डकैती के बाद बुधवार की रात 24 घंटा के अंदर डकैती की दूसरी घटना से सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों में खौफ व्याप्त हो गया है. — विरोध करने पर पतोहु का सिर फोड़ाघटना की रात देशी पिस्तौल व बांस-फट्टा से लैस होकर एक दर्जन अपराधी व्यवसायी अब्दुल रयूफ के दुकान पर पहुंचे. दुकान के बाहर सो रहे मजदूर व ग्रामीण को मारपीट कर घायल कर दिया. खतरा को भांप कर अब्दुल भाग कर दुकान के अदंर प्रवेश कर गेट बंद कर लिये. हालांकि भागने के दौरान डकैतों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया. डकैतों ने गेट तोड़ने का प्रयास किया, किंतु सफलता नही मिली. तब डकैत, दुकान के पीछे अब्दुल रयूफ के घर पर पहुंचे. वहां दरवाजा खटखटा कर गेट खुलवा लिया. वहां गृहस्वामी की पतोहु नजराना खातून से गोदरेज की चाबी लेकर नगर 1.50 लाख व दो लाख का जेवरात लूट लिया. विरोध करने पर नजराना के सर पर ठोस वस्तु का प्रहार कर सर फोड़ दिया. जिससे वह बुरी तरह लहुलूहान हो गयी. इस दौरान ग्रामीणों ने डकैतों को घेरने का किसी तरह का प्रयास नही किया. आधा घंटा तक लूटपाट की घटना को अंजाम देकर डकैत फरार हो गया. डकैतों के जाने के बाद सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंच कर जांच-पड़ताल में जुट गये. — अज्ञात समेत पांच नामजद, छापेमारीघटना को लेकर गृहस्वामी रयूफ के बयान पर 7-8 अज्ञात लोगों समेत थाना अंतर्गत परवाहा गांव निवासी मो कयुम, खालिक, संजुर, सोहैल व सुरसंड थाना क्षेत्र के कुम्मा गांव निवासी अख्तर हुसैन के पुत्र मजिबुर रहमान को नामजद किया गया है. थानाध्यक्ष श्री कुमार का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन