शराबबंदी की घोषणा पर हो अमल : नागेंद्र
शराबबंदी की घोषणा पर हो अमल : नागेंद्र कहा, मंत्री से संतरी तक को लाये कानून की परिधि मेंसीतामढ़ी. जदयू के वरिष्ठ नेता व सुशासन मंच के संयोजक नागेंद्र प्रसाद सिंह ने मंगलवार को कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की अगुआई में बनने जा रही नयी सरकार को पहले चरण में शराबखोरी और भ्रष्टाचार […]
शराबबंदी की घोषणा पर हो अमल : नागेंद्र कहा, मंत्री से संतरी तक को लाये कानून की परिधि मेंसीतामढ़ी. जदयू के वरिष्ठ नेता व सुशासन मंच के संयोजक नागेंद्र प्रसाद सिंह ने मंगलवार को कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की अगुआई में बनने जा रही नयी सरकार को पहले चरण में शराबखोरी और भ्रष्टाचार के खात्मा के लिए सीधी कार्रवाई करनी चाहिए. महागंठबंधन की जीत पर सोमवार को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देकर लौटने के बाद मुख्यमंत्री के नाम एक फैक्स संदेश भेजा है. लिखा है कि चुनाव अभियान के दौरान आपके द्वारा सार्वजनिक तौर पर यह घोषणा की गयी कि अगर सरकार बनती है तो शराबबंदी लागू की जायेगी. इस घोषणा पर अमल करना चाहिए. श्री सिंह ने कहा है कि शराब के कारोबार से जितना राजस्व प्राप्त होता है, उससे कई गुणा राशि विधि-व्यवस्था और चिकित्सा मद में खर्च हो जाते हैं. इस मामले में मोरारजी भाई देसाई जैसा साहसिक कदम उठाने की जरूरत है. उन्होंने पत्र में लिखा है कि सरकार भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करती आ रही है, परंतु जनमानस पर इसका सार्थक असर नहीं पड़ा. नयी सरकार भ्रष्टाचार पर हमला बोलने की नीति अख्तियार करे और हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने, रिश्वतखोरों एवं आय से अधिक संपत्ति अर्जित करनेवालों का स्पीडी ट्रायल हो. इस कानून की परिधि में मंत्री से लेकर संतरी तक शामिल किया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










