कार से 600 बोतल सौंफी शराब जब्त, तस्कर फरार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 10 Sep 2025 7:00 PM

विज्ञापन

मद्य निषेध विभाग की टीम ने पिरौखर पुल के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 600 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक कार को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन

पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने पिरौखर पुल के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 600 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक कार को जब्त कर लिया है. इस संबंध में जमादार मनीषा कुमारी के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में बताया गया है कि शराब खरीद बिक्री रोकथाम को लेकर पिरौखर पुल के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया था. इसी क्रम में तस्कर कार से शराब ले कर आ रहा था. पुलिस को देख कर तस्कर कार व शराब छोड़ कर भागने में सफल रहा. आपसी विवाद को लेकर मारपीट कर जख्मी किया, भर्ती पुपरी. थाना क्षेत्र के राजबाग मोहल्ला में बुधवार को आपसी विवाद के कारण हुई मारपीट में दो व्यक्ति जख्मी हो गया. जख्मी रितेश ठाकुर व प्रवीण ठाकुर को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन