लोजपा प्रत्याशी के घर भी लगा रहा जमघट
लोजपा प्रत्याशी के घर भी लगा रहा जमघट सीतामढ़ी. मतदान के बाद बेलसंड विस क्षेत्र से लोजपा प्रत्याशी मो नसीर अहमद उर्फ लाल के घर पर भी समर्थकों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा. समर्थक आवास पर पहुंच कर उनकी जीत सुनिश्चित बताते हुए बधाई दे रहे थे. सोमवार की सुबह मो नसीर होने के […]
लोजपा प्रत्याशी के घर भी लगा रहा जमघट सीतामढ़ी. मतदान के बाद बेलसंड विस क्षेत्र से लोजपा प्रत्याशी मो नसीर अहमद उर्फ लाल के घर पर भी समर्थकों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा. समर्थक आवास पर पहुंच कर उनकी जीत सुनिश्चित बताते हुए बधाई दे रहे थे. सोमवार की सुबह मो नसीर होने के बाद गांव-गांव में घूम-घूम कर समर्थन देने के लिए मतदाताओं को बधाई देते रहे. इस दौरान उनके साथ वाहन में सवार उपेंद्र विद्रोही व अरुण कुमार यादव ने बताया कि सफर के दौरान भी मो नसीर ने मोबाइल पर फोन कर कई समर्थकों को समर्थन देने के लिए आभार प्रकट किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










